Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj ka Mausam Kaisa Hai: बहुत जल्द आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराएगा 'जवाद', रेलवे ने रद्द की 150 ट्रेनें

Ragib Asim
4 Dec 2021 3:50 AM GMT
Aaj ka Mausam Kaisa Hai: बहुत जल्द आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराएगा जवाद, रेलवे ने रद्द की 150 ट्रेनें
x
Aaj ka Mausam, 4 December 2021 Weather: 4 से 5 दिसंबर के बीच आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहेगी। इस दौरान हवा की गति लगभग 80 से 90 किमी प्रति घंटे हो सकती है...

Weather Update, 4 December 2021 Mausam: आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तटों पर साइक्लोन जवाद (Cyclone Jawad) को लेकर आईएमडी (India Meteorological Department) ने देशभर में अलर्ट जारी कर रखा है। आईएमडी ने कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल (West-central Bengal) की खाड़ी के ऊपर बना दबाव उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है और अगले कुछ घंटों में यह एक चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) में बदल सकता हैै। इसके कल शनिवार 4 दिसंबर की सुबह तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट पर पहुंचने की संभावना है।

चक्रवात जवाद (Cyclone Jawad) को लेकर मौसम विभाग ने भारी नुकसान की आशंका जताई है। ओडिशा के तटीय जिलों (Coastal Aras) में पेड़ और बिजली के खंभे के उखड़ने की संभावना है। चक्रवात के कारण हवा की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं। चक्रवाती तूफान का असर ओडिशा और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। कोलकाता में 6 दिसंबर को बारिश हो सकती है। बिहार के जिलों में भी मौसमी बदलाव दिखेगा। पांच दिसंबर से बिहार झारखंड में आसमान में बादल छाने रहेंगे।

रेलवे ने रद्द की 150 ट्रेनें

चक्रवातीय तूफान 'जवाद' के कारण देश के बड़े हिस्से में आज से रेल संचालन भी प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जवाद चक्रवात की वजह से करीब 150 ट्रेनों को रद्द किया गया है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में इस चक्रवात का व्यापक असर देखने को मिलेगा। यह चक्रवाती तूफान आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से टकराएगा।बंगाल की खाड़ी (Bay Of Bengal) से उठा चक्रवात तूफान (Cyclonic storm) जवाद (JAWAD) शनिवार 04 दिसंबर 2021 को उत्तरी आंध्र प्रदेश (North Andhra Pradesh) तथा दक्षिणी ओडिशा (South Odisha) से बहुत जल्द टकराने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) के अनुसार इन राज्यों में नुकसान के खतरे को देखते हुए नौसेना (Indian Navy), एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को बचाव एवं राहत कार्यों में लगाया गया है।

4 December Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत (Northern India) के कई राज्यों के पहाड़ी और मैदानी हिस्सो में आने वाले दिनों में बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 4 और 5 दिसंबर को उत्तराखंड, हिमाचल में भारी बर्फबारी (Snowfall) जताई है। वहीं, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में तेज बारिश का अनुमान है। बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ने को संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 5-6 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में बारिश की आशंका है। 4 दिसंबर को एनसीआर में एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इन जगहों पर 5-6 दिसंबर को बारिश की संभावना अधिक है।

वहीं, ओडिशा के दक्षिणी भाग में आने वाले चक्रवाती तूफान जवाद का असर यूपी में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के बाद वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम: मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर ने अगले घंटों के पूर्वानुमान में बताया कि 4 दिसंबर तक ओडिशा के कई हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में कुछ भारी बारिश के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।

4 से 5 दिसंबर के बीच आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहेगी। इस दौरान हवा की गति लगभग 80 से 90 किमी प्रति घंटे हो सकती है, यह 100 या 110 किमी प्रति घंटे के पार भी जा सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं गोवा, दक्षिण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश संभव है और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश संभव है।

Next Story

विविध