Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj ka Mausam: पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई कनकनी, IMD ने बताया कब मिलेगी ठंड से राहत

Janjwar Desk
13 Dec 2021 6:37 PM GMT
Aaj ka Mausam, 20 October: दक्षिण के बाद अब पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड
x
Kaisa Hai Aaj ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कश्मीर में मंगलवार 14 दिसंबर से वादी के कुछ स्थानों खासकर कुछ उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की से सामान्य बर्फबारी की संभावना है...

Aaj ka Mausam 14 December 2021: पहाड़ों पर बीते सप्ताह से हो रही बर्फबारी (snowfall) के थमने के साथ ही उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। वहीं, मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय (Western Himalaya) में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, उत्तर पूर्वी नम हवाएं बंगाल की खाड़ी से आएं आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के ऊपर चल रही हैं, जिसकी वजह से मौसमी गतिविधियों में बदलाव हो रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इस सप्ताह इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। दिल्ली में 16 दिसंबर तक हल्का कोहरा रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 8 सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

Aaj ka Mausam Kaisa Hai: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मैदानी इलाकों में कोहरे का असर शुरू हो गया है। बीतेे दिन की सुबह प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा।मंगलवार 14 दिसंबर और बुधवार 15 दिसंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है। 16 और 17 दिसंबर को कई स्थानों में बर्फबारी और बारिश होने का पूर्वानुमान है।

वहीं, उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में 15 और 16 दिसंबर के लिए मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, इस दौरान पहाड़ के निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा।

14 December Mausam: पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के चलते कश्मीर (Kashmir Snowfall) में मंगलवार 14 दिसंबर से उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की से सामान्य बर्फबारी की संभावना है। विभाग के अनुसार, बर्फबारी का सिलसिला 15 दिसंबर शाम तक जारी रह सकता है। इस बीच अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं, दिल्ली (Delhi Mausam) में बीते दिन न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं रविवार को मौसम का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

अगले 3-4 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज: मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात संभव है। पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिरने की आशंका है।

आईएमडी के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग हिस्सों में सुबह के घंटों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Next Story

विविध