Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj ka Mausam, 17-12-2021: हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए हो जाइए तैयार, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

Janjwar Desk
16 Dec 2021 7:42 PM GMT
Aaj ka Mausam, 17-12-2021: हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए हो जाइए तैयार, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट
x
Aaj ka Mausam Kaisa Hai: 17 से 21 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ में गंभीर शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया है। उत्तर राजस्थान में भी 18 से 21 दिसंबर के दौरान शीतलहर चलेगी, जिससे प्रदेश के लोगों का भयंकर ठंड का सामना करना पड़ सकता है...

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में लोगों को ठंड से फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है। वहीं, उत्तराखंड में 17 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की आशंका है।

भारत मौसम विभाग (IMD) ने 17 से 21 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ में गंभीर शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया है। उत्तर राजस्थान में भी 18 से 21 दिसंबर के दौरान शीतलहर चलेगी, जिससे प्रदेश के लोगों का भयंकर ठंड का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, शीतलहर का प्रकोप उत्तर प्रदेश और गुजरात के हिस्सों में भी जारी रहेगी। 19 से 21 तारीख के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश और 19 और 20 दिसंबर, 2021 को गुजरात क्षेत्र में शीतलहर की संभावना है ।

17 December, 2021 Weather Report: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 दिसंबर यानी शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों पर अभी पश्चिमी दिशाओं से चलने वाली हवाओं का असर रहेगा। यहां, गोरखपुर, वाराणसी, सोनभद्र, अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली साथ ही लखनऊ, कानपुर से बहराइच तक आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। हवाओं में परिवर्तन के कारण यहां तापमान में गिरावट कुछ समय के लिए रुकेगी। लेकिन, दो दिनों के बाद यहां फिर तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी भागों में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम साफ और शुष्क रहेगा। वहीं, उत्तराखंड में भी शुक्रवार 17 दिसंबर से बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम: आईएमडी के जानकारों के अनुसार, 17 से 20 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होो सकती हैै। 20 दिसंबर, 2021 को निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की आशंका है।

विभाग की मानें तो 17 से 19 दिसंबर के दौरान हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। मछुआरों को इन क्षेत्रों में उद्यम न करने की सलाह दी गई है।

17 और 18 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। 17 दिसंबर, 2021 को उत्तर पश्चिमी राजस्थान, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरा छाए रहने की संभावना है। घने कोहरे से विजिबिलिटी दर प्रभावित होगी।

Next Story

विविध