Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj Ka Mausam, 29 October: दक्षिण राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत के तापमान में गिरावट

Janjwar Desk
28 Oct 2021 6:27 PM GMT
Aaj Ka Mausam, 03 April 2022 : दिल्ली, राजस्थान समेत उत्तर भारत में लू चलने की संभावना, इन राज्यों में होगी बारिश
x

Aaj Ka Mausam, 03 April 2022 : दिल्ली, राजस्थान समेत उत्तर भारत में लू चलने की संभावना, इन राज्यों में होगी बारिश

Aaj Ka Mausam, 29 October: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र के कारण दक्षिण राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। आईएमडी के भविष्यवाणी की माने तो 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच केरल और माहे में गरज के साथ बिजली की संभावना है...

Aaj Ka Mausam, 29 October: देश से दक्षिण पश्चिम मानसून ने तो कब की विदाई ले ली है पर उत्तर-पूर्वी मानसून के साथ बारिश एक बार फिर लोगों को सताने लगी है। पिछले कुछ दिनों से दक्षिण के पांच राज्यों में लगातार बारिश हो रही है।वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी यहां राहत की उम्मीद नहीं है। 31 अक्टूबर तक केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, मध्य और उत्तर भारत में बारिश तो नहीं हो रही है पर यहां ठंड का कहर जारी है। कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू है, ऐसे में उधर से आने वाली हवाएं तापमान का पारा गिरा रही है।

दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समते उत्तर भारत के कई राज्यों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। पिछले दिनों सितंबर और अक्टूबर में रिकॉर्डतोड़ बारिश के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी जनवरी फरवरी में रिकॉर्डतोड़ ठंड पड़ने वाली है।

अगले 24 घंटों में मौसमी मिजाज

निजी संस्था स्काईमेट वेदर के अनुसार, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है और अगले कुछ दिनों में इसके पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। यह पश्चिम दिशा में तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा। एक संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल रहा है। इस सर्कुलेशन के कारण दक्षिण के राज्यों में बारिश होगी।

अगले 24 घंटे के पूर्वानुमान में स्काईमेट ने कहा है कि तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश की उम्मीद की जा सकती है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इधर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों सहित उत्तर भारत में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है। यानि, उत्तर भारत में आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी होगी।

दक्षिण राज्यों में बारिश जारी

वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र के कारण दक्षिण राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। आईएमडी के भविष्यवाणी की माने तो 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच केरल और माहे में गरज के साथ बिजली की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में भी इस दौरान बारिश की आंशका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 28-31 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होगी। इसके अलावा, तटीय और आंतरिक कर्नाटक में 31 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है।

बिहार में मौसम शुष्क

बात करें उत्तर भारत के राज्य बिहार की तो यहां सुबह और रात में हल्की ठंड होने लगी है। पश्चिमी हवा के कारण तापमान में गिरावट आई है। बुधवार और गुरुवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट के साथ 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों राज्य में पश्चिमी और उत्तर-पश्चिम नमी युक्त हवा के कारण वातावरण में बदलाव देखने को मिल रहा है। रात के तापमान में गिरावट आई है। बारिश की स्थिति फिलहाल नहीं है। बिहार के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Next Story

विविध