Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj Ka Mausam: कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट! दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों में होगी बारिश

Janjwar Desk
22 Oct 2021 6:18 PM GMT
Aaj ka Mausam, 20 October: दक्षिण के बाद अब पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड
x
Aaj Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 23 और 24 अक्टूबर के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र खासकर जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद को प्रभावित कर सकता है...

Aaj Ka Mausam, 23 October: रिकॉर्डतोड़ बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर से यू टर्न लिया है। देश के कई राज्यों से जहां मानसून विदा हो गया है, वहीं अब पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है जिसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। कश्मार की घाटी में बर्फबारी के बीच तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर भारत के कई राज्यों के हवा में सिहरन पैदा हो गई है, जिसने बहुत जल्द ठंड के आने की आहट दे दी है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार कुछ राज्यों में 26 अक्टूबर तक बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

बिहार-झारखंड में मौसम शुष्क

कई दिनों से बारिश के बाद बिहार-झारखंड के लोगों को भी राहत जरूर मिली है लेकिन नार्थ-वेस्ट के पास चक्रवाती प्रेशर बनने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोनिक प्रेशर अब यूपी की तरफ शिफ्ट होने का अनुमान है। वहीं झारखंड में भी भारी बारिश का दौर तो थम गया है लेकिन तापमान में गिरावट आ गई है।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आने वाले दिनों में अब तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। वहीं आईएमडी के अगले 24 घंटों के अनुमान के अनुसार, उत्तराखंड, हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि 23 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि, चंडीगढ़ और दिल्ली में भारी बारिश की आशंका है इसलिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।



स्कईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है। जबकि उत्तर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी जोरदार बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट ने 23 अक्टूबर के लिए दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान में जोरदार बारिश होने की आशंका व्यक्त की है और लोगों को इस दौरान सतर्कता बरतने को कहा है।

कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ ने जम्मू कश्मीर में दस्तक दे दी है, जिसकी वजह से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 23 और 24 अक्टूबर के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र खासकर जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान इन ऊंचे इलाकों में भारी बारिश और हिमपात की संभावना है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 22 से 24 अक्तूबर तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 23 अक्तूबर को मौसम अधिक खराब होने की संभावना है। श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने मंडलायुक्त जम्मू, कश्मीर और लद्दाख को एडवाइजरी जारी कर संभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट होगी और सर्दी बढ़ेगी, हालांकि साउथ और मैदानी इलाकों में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि शनिवार, 23 अक्टूबर और रविवार, 24 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी (IMD) के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान गिरने की संभावना है।




Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध