Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Kaisa Rahega Aaj ka Mausam: कश्मीर से हिमाचल तक बारिश और बर्फबारी, मैदानी इलाकों में तेजी से बदलेगा मौसम का मिजाज

Janjwar Desk
8 Dec 2021 7:53 PM GMT
Aaj ka Mausam, 20 October: दक्षिण के बाद अब पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड
x
Kaisa Rahega Aaj ka Mausam: दिल्ली में गुरुवार 9 December से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में पारा गिरेगा...

Kaisa Rahega Aaj ka Mausam:जम्मू-कश्मीर, हिमाचल समेत पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसके कारण मैदानी इलाकों के मौसम में काफी बदलाव आ गया है और बहुत ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग केे अनुसार, जम्मू-कश्मीर में गुरुवार 9 दिसंबर तक कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में पारा गिरेगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों से बर्फीली हवाएं दिल्ली में पहुंचना शुरू हो जाएगी। फिर इसके बाद दिन और रात में ठंड बढ़ जाएगी। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान समेत पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में कंपाने वाली ठंड का आगमन हो सकता है।

9 December Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर समेत कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गुरुवार को कश्मीर घाटी (Kashmir Snowfall) में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। इससे केन्द्र शासित प्रदेश में रात के समय तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है। इधर, हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी हो रही है।

वहीं, मौसम विभाग की अनुमान है कि 9 दिसंबर को दिल्ली में बादल छा सकते हैं। 10 दिसंबर से दिल्ली-एनसीआर (Delhi Ncr Weather) में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। बिहार-यूपी (UP Bihar Mausam) समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। इन इलाकों में आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण बिहार के मैदानी इलाकों में जोरदार सर्दी बढ़ेगी। वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले एक दो दिनों में उत्तर प्रदेश (UP Mausam) और हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश के कई शहरों में इस हफ्ते कोहरे का कहर नजर आने लगेगा। 8 दिसंबर के बाद रात के पारे में जबरदस्त गिरावट आएगी।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम: मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), तमिलनाडु (Tamilnadu) और केरल (Kerala) के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। वहीं, भारत के गंगा के मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभवना है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री और गिरावट की आशंका है।

Next Story

विविध