Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj Ka Mausam, 06 May 2022 : दिल्ली समेत उत्तर भारत का मौसम हुआ सुहाना, इन राज्यों में बारिश के आसार

Janjwar Desk
6 May 2022 5:04 AM GMT
Aaj Ka Mausam, 06 May 2022 : दिल्ली समेत उत्तर भारत का मौसम हुआ सुहाना, इन राज्यों में बारिश के आसार
x
Aaj Ka Mausam, 06 May 2022 : पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली (Delhi) समेत उत्तर भारत के लोगों को बुधवार शाम को बारिश होने के बाद काफी राहत मिली...

Aaj Ka Mausam, 06 May 2022 : पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली (Delhi) समेत उत्तर भारत के लोगों को बुधवार शाम को बारिश होने के बाद काफी राहत मिली। बारिश होने से जहां मौसम सुहाना हो गया वहीं तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल एक सप्ताह तक अभी लोगों को राहत मिली रहेगी। बारिश से लोगों को गर्मी से तो निजात मिली लेकिन कई लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हुई। यूपी, हरियाणा, हिमाचल में 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर भी आई। छह मई को दक्षिण अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद ये अधिक सक्रिय होगा और गहरे दबाव में तब्दील होकर चक्रवात का रूप ले सकता है।

सुहाने मौसम में गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार शाम होते-होते तेज हवाओं और बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत मिलेगी। इससे पहले दोपहर में कड़क धूप के बाद शाम को अंधेरा छाने के साथ ही हवा का पैटर्न बदल जाएगा। हवाएं चलीं और शहर भर में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, दिन का तापमान 38.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहेगा। रात का तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहेगा। इसके अलावा प्रदेश भर में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि ऐसे मौसम के आसार कम हैं।

वरिष्ठ भू वैज्ञानिक डॉ. सीएम नौटियाल का कहना है कि उत्तर पश्चिम भारत में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के अनेक नगरों में धूलभरी आंधी, वर्षा, ओलावृष्टि तथा तापमान में गिरावट है। लखनऊ भी इससे अछूता नहीं है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण है, लेकिन यह अस्थायी राहत है। तापमान फिर बढ़ेगा, हालांकि, कुछ दिन ही लू चलने के आसार हैं।

इन राज्य में होगी झमाझम बारिश

उत्तरप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर पूर्व के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं।

ये राज्य चक्रवात से हो सकते हैं प्रभावित

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर पूर्व के राज्यों में इस चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। छह मई को चक्रवात का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी देखा जा सकता है। यहां भी तेज हवाएं चल सकती हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध