Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj Ka Mausam, 15 May 2022 : दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, इस राज्यों में भी चिलचिलाती गर्मी का कहर जारी

Janjwar Desk
15 May 2022 3:27 AM GMT
Aaj Ka Mausam, 03 April 2022 : दिल्ली, राजस्थान समेत उत्तर भारत में लू चलने की संभावना, इन राज्यों में होगी बारिश
x

Aaj Ka Mausam, 03 April 2022 : दिल्ली, राजस्थान समेत उत्तर भारत में लू चलने की संभावना, इन राज्यों में होगी बारिश

Aaj Ka Mausam, 15 May 2022 : राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में को पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग की ओर से चेतावनी (Orange Alert in Delhi) दी गयी है कि आने वाले दिलों में दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ सकती हैं..

Aaj Ka Mausam, 15 May 2022 : देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में गर्मी कहर (Orange Alert in Delhi) जारी हैं। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में शुक्रवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग की ओर से चेतावनी (Orange Alert in Delhi) दी गयी है कि आने वाले दिलों में दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ सकती हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार 13 मई को सफदरजंग में 42.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया है तो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग की ओर से शनिवार 14 मई को दिल्ली और राजस्थान समेत देश के कई राज्यों के लिए हीटवेव की चेतावनी (Orange Alert in Delhi) जारी की है। विभाग की ओर से इन इलाकों के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि एनसीआर के इलाकों में आने वाले दिनों में भीषण लू चलने की संभावना है।पहाड़ी राज्यों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजस्थान में भी पिछले कुछ दिनों में तेजी से तापमान बढ़ा है।

इसके अलावा लेह में आज का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लेह में आज हल्की बारिश होने वाली है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने वाला है जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा बिहार के पटना का आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

इन राज्य में होगी झमाझम बारिश

बता दें कि आज कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। आज तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं आज जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी की भी उम्मीद जताई जा रही है।

दिल्ली में गर्म हवाओं के साथ होगा अधिकतम तापमान

आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और गर्म हवाएं चलने के साथ ही अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा। बात दें कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी (AQI) खराब श्रेणी में में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आकड़ों के अनुसार दिल्ली का औसतन AQI 250 के करीब दर्ज किया गया है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध