Begin typing your search above and press return to search.
गवर्नेंस

Punjab News : कौन हैं मान कैबिनेट से बर्खास्त मंत्री डॉ. विजय सिंगला, क्या है आरोप और कितने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक?

Janjwar Desk
24 May 2022 10:52 AM GMT
पंजाब न्यूज : कौन हैं मान कैबिनेट से बर्खास्त मंत्री डॉ. विजय सिंगला, क्या है आरोप और कितने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक?
x

पंजाब न्यूज : कौन हैं मान कैबिनेट से बर्खास्त मंत्री डॉ. विजय सिंगला, क्या है आरोप और कितने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक?

Punjab News : स्वास्थ्य मंत्री पद से हाथ धोने वाले डॉ. विजय सिंगला काम और टेंडर के बदले 1% कमीशन मांगने का आरोप है। वह पेशे से डेंटिस्ट हैं। मानसा सीट पर सिद्धू मूसेवाला को हराकर MLA बने।

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Bhagwant man ) ने मंगलवार को एक अहम फैसला लेते हुए भ्रष्टाचार ( Corruption Cases ) के आरोप में आप सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला ( Dr Vijay Singla sacked ) को बर्खास्त कर दिया। इतना ही नहीं, मंत्री पद से बर्खास्तगी के कुछ देर बाद ऐंटी करप्शन ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार ( Vijay Singla Arrested ) भी कर लिया है। सीएम मान के इस फैसले को लेकर चर्चा चरम पर है। सियासी तौर पर उनके इस फैसले को साहसिक बताया जा रहा है।

मान ने सिंगला को क्यों किया बर्खास्त

डॉ. विजय सिंगला ( Dr Vijay Singla ) पर पंजाब के स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1 फीसदी कमीशन मांगने ( Corruption Charges ) का आरोप है। भगवंत मान ने पहले इस मामले की जांच कराई। जांच में मामला सही निकलने पर स्वास्थ्य मंत्री को पद से बर्खास्त कर दिया।

कौन हैं डॉ. विजय सिंगला?

पंजाब के मानसा से विधायक डॉ. विजय सिंगला ( Dr Vijay Singla ) पेशे से डेंटिस्ट रहे हैं। वह मानसा सीट पर सिद्धू मूसेवाला को हराकर विधायक चुने गए थे। डॉ. विजय सिंगला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में लोकप्रिय पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला को मानसा सीट से 63,323 वोटों से हराया था। उनकी उम्र 52 साल है। पंजाब की मानसा सीट से चुने जाने के बाद विधानसभा सदस्य बने।

उन्होंने साल 1992 में पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी से डेंटल सर्जरी में ग्रैजुएशन किया। वह पेेशे से डेंटल सर्जन हैं। शहर में उनका खुद का डेंटल क्लीनिक है। डॉ. विजय सिंगला ( Dr Vijay Singla ) करीब सात साल पहले आप में शामिल हुए थे। डॉ. विजय सिंगला के पास कुल 6.5 करोड़ की कुल घोषित संपत्ति है।

पार्टी में शामिल होने पर उन्हें ( Dr Vijay Singla ) पंजाब व्यापार मंडल का महासचिव बनाया गया गया था। वह रोटरी क्लब और एनवायरनमेंट सोसाइटी से जुड़े हुए हैं। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए घर में पौधरोपण अभियान चलाते हैं।

19 मार्च को ली मंत्री पद की शपथ

Punjab News : मानसा सीट पर आम आदमी पार्टी की लहर के बीच कांग्रेस का स्टार फैक्टर काम नहीं आया और डॉ. विजय सिंगला ने पंजाबी गायक को हराया। डॉ. विजय सिंगला ने 19 मार्च को पंजाब में मंत्री पद की शपथ ली थी। वह पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे।

(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू-ब-रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Next Story

विविध