Begin typing your search above and press return to search.
गवर्नेंस

UP : IPS अफसरों के तबादलों पर सवाल उठाने वाले DIG होमगार्ड को किया गया सस्पेंड

Janjwar Desk
8 Aug 2021 11:08 AM GMT
UP : IPS अफसरों के तबादलों पर सवाल उठाने वाले DIG होमगार्ड को किया गया सस्पेंड
x

तबादलों पर सवाल उठाने पर डीआईजी होमगार्ड सस्पेंड.

जुलाई 11 को होमगार्ड डिपार्टमेंट के कई कमांडेंट का ट्रांसफर एक जिले से दूसरे जिले में हुआ था। जिसके बाद डीआईजी होमगार्ड संजीव शुक्ला ने ऑफिसर्स एसोसिएशन व्हाट्सएप ग्रुप पर इन ट्रांसफर को लेकर सवाल खड़े किए थे...

जनज्वार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश से एक हैरतअंगेज खबर सामने आई है। यहां एक डीआईजी (DIG) को महज इस बात के लिए सस्पेंड कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने प्रदेश में आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादलों को लेकर सवाल खड़े किया था। इनके सस्पेंसन का आदेश शनिवार देर रात जारी हुआ।

जानकारी के मुताबिक, यूपी होमगार्ड विभाग के ऑफिसर्स एसोसिएशन का सोशल मीडिया ऐप व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप पर कमांडेंट और सीनियर स्टाफ ऑफिसर (SSO) के तबादलों को लेकर सवाल उठाने पर डीआईजी (होमगार्ड) संजीव शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया। बीती देर रात इसका आदेश जारी हुआ। संजीव शुक्ला झांसी में तैनात थे।

बता दें कि, जुलाई 11 को होमगार्ड डिपार्टमेंट के कई कमांडेंट का ट्रांसफर एक जिले से दूसरे जिले में हुआ था। जिसके बाद डीआईजी होमगार्ड संजीव शुक्ला (Sanjeev Shukla) ने ऑफिसर्स एसोसिएशन व्हाट्सएप ग्रुप पर इन ट्रांसफर को लेकर सवाल खड़े किए थे।

इस ग्रुप में संजीव ने लिखा था, 'ये ट्रांसफर नीति गलत है और गलत तरीके से अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। इस ग्रुप में 97 अफसर जुड़े हुए हैं और इनमें से 86 सीनियर अफसरों ने DIG का समर्थन किया था, जबकि 11 लोगों ने तबादलों को सही ठहराया था। इसी बात को लेकर ग्रुप में आपस में काफी बहस हो गई।'

वहीं इस मामले में, अपर मुख्य सचिव, होमगार्ड अनिल कुमार के मुताबिक, डीआईजी संजीव कुमार शुक्ला का सस्पेंशन आचरण नियमावली के तहत हुआ है। उन पर आरोप है कि, उन्होंने ट्रांसफर को लेकर अन्य अधिकारियों को भड़काने की कोशिश की। शासन और सरकार के फैसलों पर अन्य अफसरों को गुमराह किया।

Next Story

विविध