Begin typing your search above and press return to search.
गुजरात चुनाव 2022

Gujarat Election 2022 : आज शाम 5 बजे थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, जानें क्या कहते हैं ताजा आंकड़े

Janjwar Desk
29 Nov 2022 7:06 AM GMT
Gujarat Election 2022 : आज शाम 5 बजे थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, जानें क्या कहते हैं ताजा आंकड़े
x

Gujarat Election 2022 : आज शाम 5 बजे थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, जानें क्या कहते हैं ताजा आंकड़े

Gujarat Election 2022 : गुजरात चुनाव में आप ( AAP ) की मौजूदगी का भाजपा ( BJP ) और कांग्रेस ( Congress ) को नुकसान हो सकता है।

Gujarat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एक दिसंबर को 89 सीटों पर होने वाले मतदान ( first phase voting on o1 December ) के लिए चुनावी प्रचार ( Election Campaign ) आज यानि 29 नवंबर की शाम को पांच बजे थम जाएगा। इसके बाद कोई अनधिकृत बाहरी व्यक्ति भी चुनाव वाले क्षेत्रों में नहीं रहेगा। मतदान एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से पांच बजे तक होगा। अभी तक गुजरात ( Gujrat Chunav 2022 ) में चुनाव परिणाम को लेकर स्पष्ट रुझान सामने नहीं आया है।

ताजा सर्वे के मुताबिक इस बार गुजरात चुनाव में आप ( AAP ) की मौजूदगी का भाजपा ( BJP ) और कांग्रेस ( Congress ) को नुकसान हो सकता है। हालांकि, अंतिम परिणाम तो आठ दिसंबर को आने वाले नतीजे ही बताएंगे। एबीपी सीवोटर सर्वे के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आप राज्य में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के वोट शेयर में सेंध लगा सकती है।आम आदमी पार्टी राज्य में 20.2 प्रतिशत सीटें जीतने की संभावना है। कांग्रेस को माइनस 12.4 %, बीजेपी को माइनस 3.7% तो वहीं पिछली बार से अन्य को माइनस 4.2 प्रतिशत वोट के घाटे का अनुमान सर्वे में लगाया गया है। कुल मिलाकर भाजपा और कांग्रेस को काफी नुकसान हो सकता है।

आप गुजरात में जीतेगी 92 सीटें : केजरीवाल

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि गुजरात में महिलाओं और युवाओं में आम आदमी पार्टी के लिए जबरदस्त क्रेज है। केजरीवाल ने भरोसा जताया है कि गुजरात के मतदाता आप को वोट देंगे, भले ही वे भारतीय जनता पार्टी के डर से खुले तौर पर ऐसा नहीं कह रहे हैं। हमारे सभी सर्वेक्षणों से पता चलता है कि हम युवाओं और महिलाओं के समर्थन में भाजपा से बहुत आगे हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों से आप को वोट देने के लिए कहें। उन्होंने दावा किया है कि आप 92 से अधिक सीटें जीतेंगे।

पहला चरण : 89 सीटों पर 788 प्रत्याशी मैदान में

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती ने सोमवार को बताया कि पहले चरण में 89 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कुल 788 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 70 महिलाएं और 718 पुरुष शामिल हैं। दलों की कुल संख्या 39 है। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने नौ महिलाओं और 80 पुरुष उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने छह महिलाओं समेत सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने 88, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 57 और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल- मुस्लिमीन ने छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव में 339 निर्दलीय भी ताल ठोंक रहे हैं। निर्दलियों में 35 महिला और 304 पुरुष शामिल हैं।

राज्य में पहले चरण के तहत कच्छ की (06), सुरेंद्रनगर की (05), मोरबी (03), राजकोट (08), जामनगर (05), देवभूमि द्वारका (02), पोरबंदर (02), जूनागढ़ (05), गिर सोमनाथ (04), अमरेली (05), भावनगर (07), बोटाद (02) , नर्मदा (02) , भरूच (05), सूरत (16) , तापी (02), डांग (01), नवसारी (04) और वलसाड की (05) सीटों समेत कुल 89 सीटों पर मतदान होगा।

23976670 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

पहले चरण के लिए पहली दिसंबर को 19 जिलों में होने वाली वोटिंग में 2,39,76,670 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,24,33,362 पुरुष, 1,15,42,811 महिलाएं और 497 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

89 सीटों पर 788 उम्मीदवार मैदान में

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती ने बताया कि पहले चरण के लिए कुल 788 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें 70 महिलाएं और 718 पुरुष शामिल हैं। दलों की कुल संख्या 39 है। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने नौ महिलाओं और 80 पुरुष उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने छह महिलाओं समेत सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने 88, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 57 और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल- मुस्लिमीन ने छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव में 339 निर्दलीय भी ताल ठोंक रहे हैं। निर्दलियों में 35 महिला और 304 पुरुष शामिल हैं।

Gujrat Chunav 2022 : नवंबर पहले सप्ताह के पोल रुझान

टाइम्स नाउ नवभारत- ईटीजी

भाजपा को गुजरात में 125 से 131 सीटें मिल सकती हैं। इसके बाद कांग्रेस के खाते में 29 से 33 सीटें आ सकती हैं। वहीं इन दोनों को टक्कर दे रही आम आदमी पार्टी के खाते में 18 से 22 सीटें आ सकती हैं। अन्य को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को इस चुनाव में वोट शेयर के मामले में आप से पिछड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस को 21 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। वहीं, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए 24 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करती नजर आ रही है। इन दोनों दलों से हटकर बीजेपी 48 प्रतिशत वोटों के साथ शीर्ष पर है।

ABP-CVoter सर्वे का परिणाम

गुजरात में 27 साल से भाजपा की सरकार है। हिंदुत्व की प्रयोगशाला करार दिए जा चुके गुजरात में आम आदमी पार्टी पैठ बना रही है। AAP ने इस बार चुनावों में पूरी ताकत झोंक रखी है। ABP-C Voter ने अक्‍टूबर की शुरुआत में जो सर्वे किया उसके मुताबिक बीजेपी को 135-143 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को वोट शेयर घटने का अनुमान है। कांग्रेस को AAP झटका देते हुए वोट शेयर में सेंध लगा सकती है। AAP को 2 से ज्‍यादा सीटें मिलने का अनुमान नहीं है।

CSDS-Lokniti survey रिजल्ट

लोकनीति-सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) ने अपने सर्वे में पिछले पांच वर्षों में सरकार के प्रदर्शन पर गुजरात की जनता की राय मांगी। सर्वे में शामिल लगभग दो-तिहाई लोगों ने बताया कि वे राज्य सरकार के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। शेष एक तिहाई ने सरकार के प्रदर्शन पर असंतोष जताया। 2017 विधानसभा चुनाव के समय हुए सर्वे की अपेक्षा इस बार सरकार के काम से संतुष्ट होने वालों की संख्या में 11% प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यहां तक कि सरकार के प्रदर्शन से एकदम संतुष्टि होने वालों की संख्या 2017 में मात्र 8% थी जो अब बढ़कर 31% हो गई है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में सभी के लिए विकास हुआ है, केवल अमीरों के लिए या बिल्कुल नहीं हुआ- प्रत्येक 10 उत्तरदाताओं में से केवल तीन ने कहा कि विकास सभी वर्गों के लिए हुआ है।

Next Story

विविध