Begin typing your search above and press return to search.
स्वास्थ्य

विश्व में कोरोना के अब तक 83 लाख से अधिक मामले, मरने वालों की संख्या पहुंची 5 लाख के करीब

Janjwar Desk
18 Jun 2020 7:24 AM GMT
विश्व में कोरोना के अब तक 83 लाख से अधिक मामले, मरने वालों की संख्या पहुंची 5 लाख के करीब
x
अमेरिका 2,162,851 मामलों और 117,713 मौतों के साथ दुनिया के सबसे ज्यादा कोविड-19 संक्रमण प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर....

जनज्वार। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनियाभर में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 83 लाख से अधिक हो गई है। वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 448,000 से अधिक है।

कोविड-19 के कुल मामले आज 18 जून की सुबह तक 8,329,221 हो गए, जबकि इससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 448,474 हो गई। यह खुलासा यूनिवर्सिटी ने सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नए अपडेट में किया।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 2,162,851 मामलों और 117,713 मौतों के साथ दुनिया के सबसे ज्यादा कोविड-19 संक्रमण प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर है। वहीं मामलों की दृष्टि से ब्राजिल 955377 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर

अमेरिका 2,162,851 मामलों और 117,713 मौतों के साथ दुनिया के सबसे ज्यादा कोविड-19 संक्रमण प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर है। वहीं मामलों की दृष्टि से ब्राजिल 955377 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। यहां संक्रमण से 46,510 लोगों की मौत हुई है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, इसके बाद रूस 552,549 मामलों के साथ तीसरे और फिर भारत 354,065 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है। यूके में अभी तक 300,717, स्पेन में 244,683, पेरू में 240,908, इटली में 237,828, चिली में 220,628, ईरान में 195,051, फ्रांस में 194,805, जर्मनी में द188,604, तुर्की में 182,727, मैक्सिको में 159,793 और पाकिस्तान में अब तक कोरोना के 154,760 सामने आये हैं।

सके अलावा सऊदी अरब में 141,234 और कनाडा में 101,491 रोगियों की पहचान की गयी है। वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में ब्रिटेन जहां 42,238 लोगों की मौत हुई है, इटली जहां 34,448 लोग कोरोना से मर चुके हैं, फ्रांस में 29,578, स्पेन में 27,136, मैक्सिको में 19,080 और भारत में 11,903 लोगों की अब तक कोरोना से जान जा चुकी है, शामिल हैं।

Next Story

विविध