Begin typing your search above and press return to search.
स्वास्थ्य

Is Egg Good for Health : क्या अंडा खाने से बढ़ जाता है कोलेस्ट्रॉल? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

Janjwar Desk
13 April 2022 3:30 PM GMT
Is Egg Good for Health : क्या अंडा खाने से बढ़ जाता है कोलेस्ट्रॉल? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
x

Is Egg Good for Health : क्या अंडा खाने से बढ़ जाता है कोलेस्ट्रॉल? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

Is Egg Good for Health : भोजन में मौजूद कोलेस्ट्रॉल अपने आप में सुरक्षित होता है। यह तभी हानिकारक होता है जब यह केक में पाए जाने वाले सूखे अंडों की तरह ऑक्सीकृत हो जाता है...

Is Egg Good for Health : क्या अंडा (Egg) खाने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ जाता है? क्या इसे खाने से शरीर को परेशानी झेलनी पड़ सकती है? अंडे को लेकर ऐसे कई सवाल हैं जो आए दिन हमारे दिमाग में आते रहते हैं। अंडे को लेकर लोगों के मन में सबसे बड़ी चिंता इस बात की हैं कि इसे अधिक खाने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शरीर में बढ़ सकती है। लेकिन क्या क्या यह बात सही है?

जनसत्ता की एक रिपोर्ट के अनुसार पोषण विशेषज्ञ (Nutritionist) अंजलि मुखर्जी कहती हैं कि भोजन में मौजूद कोलेस्ट्रॉल अपने आप में सुरक्षित होता है। यह तभी हानिकारक होता है जब यह केक में पाए जाने वाले सूखे अंडों की तरह ऑक्सीकृत हो जाता है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर बताया है कि अंडे का सेवन कैसे करना चाहिए और कब इसका सेवन करना हमारे शरीर में कोलोस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। अंडा का सेवन प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, डिहाइड्रेटिड दूध और प्रोसेस मीट के साथ करना नुकसानदेह साबित होता है। उनके अनुसार इन खाद्य पदार्थों के साथ कोलेस्ट्रॉल ऑक्सीकृत हो जाता है और इनसे धमनियों के बंद होने की संभावना बढ़ जाती है।

कालेस्ट्राल है कंट्रोल तो खा सकते हैं रोज एक अंडा

उनका यह भी कहना है कि यदि आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल है और आपका लाइफस्टाइल (Lifestyle) हेल्दी है तो आप हर दिन एक अंडा खा सकते हैं। हेल्दी लोगों को अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

निष्क्रिय जीवन जीने वाले अंडे का सेवन करने से बचें

विशेषज्ञ के मुताबिक जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल हाई होता है और जिनकी जीवन शैली निष्क्रिय होती है उनको अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल हाई होने की संभावना बढ़ जाती है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज अंडे का सेवन करने से बचें और सिर्फ अंडे का सफेद भाग ही खाएं।

ये हैं अडे का सेवन करने के फायदे

विशेषज्ञों के अनुसार अंडे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं कई अध्ययनों में ये बात सामने आई हैं कि अंडा दिल के रोगों का जोखिम कम भी करता है। अंडा का सेवन करने से बॉडी में प्रोटीन की कमी पूरी होती है। इसमें सबसे अच्छी क्वालिटी वाला प्रोटीन मौजूद होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है। अंडा ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए अंडा का सेवन बेहद फायदेमंद है। अंडा सभी आवश्यक अमीनो एसिड और खनिजों से भरे हुए हैं जो सेहत के लिए उपयोगी होता है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध