Begin typing your search above and press return to search.
स्वास्थ्य

World Brain Day 2022 : सोने से 1 घंटा पहले फोन और टीवी से बनाएं दूरी, मस्तिष्क से जुड़ी गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं शिकार

Janjwar Desk
22 July 2022 10:14 AM GMT
मेंटल हेल्थ अच्छी न होने से हो सकती हैं ये बीमारियां, जानिए कैसे कर सकते हैं अपना बचाव
x

मेंटल हेल्थ अच्छी न होने से हो सकती हैं ये बीमारियां, जानिए कैसे कर सकते हैं अपना बचाव 

World brain day 2022 : अल्कोहल का सेवन भी बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे स्ट्रोक सहित अन्य बीमारियों का खतरा रहता है, साथ ही उनका कहना है कि अल्कोहल का सेवन भी सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है...

World Bain Day 2022 : आज-कल सभी लोगों के लिए फोन बहुत जरूरी सामान हो गया है। कुछ लोग अपने खाली समय में टीवी देखना बेहद पसंद करते हैं और अगर बच्चों के वैकेशन चल रहे हैं तो वह पूरे दिन टीवी से ही चिपके रहते हैं लेकिन यह सेहत के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। बहुत से लोग देर रात तक सोशल मीडिया पर चैट करते रहते हैं या वीडियो देखते रहते हैं। कई लोग रात में अक्सर उठते हैं और बार-बार अपना फोन या टैबलेट या लैपटॉप चेक करते रहते हैं कि कोई मैसेज तो नहीं आया। यह आदत मस्तिष्क की सेहत के लिए खतरनाक है। डॉक्टर की माने तो दिन में मोबाइल, टीवी, लैपटॉप, कंप्यूटर, टैबलेट या अन्य इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन पर दिन में 2 घंटे से अधिक समय बिताने पर मस्तिष्क स्ट्रोक सहित अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आर्टेमिस हॉस्पिटल में स्ट्रोक यूनिट हेड डॉक्टर राज श्रीनिवास ने बताया कि अल्कोहल का सेवन भी बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे स्ट्रोक सहित अन्य बीमारियों का खतरा रहता है। साथ ही उनका कहना है कि अल्कोहल का सेवन भी सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और स्ट्रोक का खतरा रहता है।

मस्तिष्क में गंभीर रक्त स्राव होने का खतरा

मेदांता अस्पताल के न्यूरो इंटरवेंशनल सर्जन डॉक्टर गौरव गोयल का कहना है कि एन्यूरिज्म एक बुलबुले की तरह होता है, जो मस्तिष्क की नसों में बनता है। यह आम तौर पर विकसित होता है, जहां नसों की शाखाएं तनाव के बिंदु पर होती हैं। इस वजह से नशे फूलने लगती है, जो एन्यूरिज्म बनाती है। ये खतरनाक होते हैं, क्योंकि वे फट सकते हैं, जिससे गंभीर मस्तिष्क रक्त स्त्राव हो सकता है।

इन बीमारियों से भी बढ़ सकता है ब्रेन का खतरा

पारस हॉस्पिटल के स्पाइन और न्यूरोसर्जरी हेड डॉक्टर सुमित सिन्हा का कहना है कि अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज जैसी कार्डियोवैस्कुलर समस्याएं हैं तो आप में मस्तिक से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखें। पोषण युक्त भोजन करें। धूम्रपान ना करें। हर दिन एक्सरसाइज करें। यह जरूरी है कि आप ज्यादा चिंता ना करें। हर रोज 8 घंटे की नींद जरूर लें।

मस्तिष्क संबंधी समस्याओं से बचने के लिए कर सकते हैं उपाय

  • रक्तचाप को नियंत्रण में रखना महत्वपूर्ण है।
  • धूम्रपान ना करें। अगर करते हैं तो छोड़ने की कोशिश करें।
  • गंभीर सिर दर्द के मामले में तुरंत एक न्यूरोलॉजिस्ट को रिपोर्ट करें।
  • हर दिन 8 घंटे की नींद लें।
  • संतुलित खानपान का सेवन करें
  • मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। दिमाग को किसी प्रकार की चोट से भी बचाएं।
Next Story

विविध