Begin typing your search above and press return to search.
सिक्योरिटी

सुशांत सिंह राजपूत ने आखिरी पोस्ट में अपनी मां की तस्वीर लगा उन्हें किया था याद, पुलिस ने कहा तनाव में थे

Janjwar Desk
14 Jun 2020 10:18 AM GMT
सुशांत सिंह राजपूत ने आखिरी पोस्ट में अपनी मां की तस्वीर लगा उन्हें किया था याद, पुलिस ने कहा तनाव में थे
x
धुंधला अतीत आंखों के आंसू से गायब हो रहा है। पूरे न हुए सपने खुशियां और ला रहे हैं। वहीं एक जल्द बीतने वाली जिंदगी दोनों के बीच सौदेबाजी कर रही। #मां....

जनज्वार। बॉलीवुड के ख्यात अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से हर कोई सकते में हैं। ट्वीटर पर वो पिछले लंबे समय से सक्रिय नहीं थे, जबकि इंस्टाग्राम पर वो सक्रिय रहते थे। हालांकि 3 जून को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी अंतिम पोस्ट डाली थी, जो उनके मां के बारे में थी।

3 जून के बाद से सुशांत ने सोशल मीडिया से जैसे नाता तोड़ लिया था। अपनी अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने साथ अपनी मां की एक तस्वीर लगाई थी। इसके साथ लिखा था, धुंधला अतीत आंखों के आंसू से गायब हो रहा है। पूरे न हुए सपने खुशियां और ला रहे हैं। वहीं एक जल्द बीतने वाली जिंदगी दोनों के बीच सौदेबाजी कर रही। #मां'

बिहार मूल के सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक, काई पो चे जैसी हिट फिल्में देने वाले सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को डिप्रेशन में की गयी आत्महत्या माना जा रहा है। हालांकि अभी इसकी ठीक-ठीक पुष्टि नहीं हो पायी है।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने कहा है कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के घर से कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो इशारा करते हैं कि उन्होंने तनाव में आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा।

पुलिस को सुशांत के दोस्तों ने भी बताया है कि वह बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे। सुशांत की डेड बॉडी को पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई है।

पुलिस को सुशांत के दोस्तों ने जानकारी दी कि वह डिप्रेशन की वजह से दवाइयां ले रहे थे। बीती 13 जून की रात सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके साथ थे। सुबह जब सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला तो उनके दोस्‍तों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर फांसी से उनकी लाश झूल रही थी। इसके बाद नौकर ने पुलिस को फोन क‍िया। मुंबई स्थित उनके घर पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

चार द‍िन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा की भी इमारत से ग‍िरने से मौत हो गई थी, इसे भी आत्महत्या बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Next Story

विविध