Begin typing your search above and press return to search.
जनज्वार विशेष

Effect of Sunshine : लम्बे समय तक धूप में रहने से बढ़ जाता है स्कीन कैंसर का खतरा

Janjwar Desk
19 July 2022 10:22 AM GMT
Effect of Sunshine  : लम्बे समय तक धूप में रहने से बढ़ जाता है स्कीन कैंसर का खतरा
x

Effect of Sunshine : लम्बे समय तक धूप में रहने से बढ़ जाता है स्कीन कैंसर का खतरा

Effect of Sunshine : अनेक अनुसंधानों से स्पष्ट होता है कि धूप का मानव शरीर पर असर बहुत जटिल है, और अधिकतर प्रभाव के बारे में हमें पता नहीं है, धूप में लम्बे समय तह रहने पर त्वचा कैंसर का खतरा बढ़ जाता है....

महेंद्र पाण्डेय की टिप्पणी

Effect of Sunshine on our health is more complex than previously thought : धूप को गर्मी, पसीना, त्वचा का रंग बदलने, थकान, विटामिन डी के स्त्रोत और कुछ मामलों में त्वचा कैंसर के लिए जाना जाता था, पर अब एक नए अध्ययन से यह खुलासा हुआ है कि दोपहर की धूप में सीधे रहने पर पुरुषों की भूख बढ़ जाती है| इस अध्ययन को नेचर मेटाबोलिज्म (Nature Metabolism) नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया है और इसे इजराइल के तेलअवीव यूनिवर्सिटी (Tel Aviv University) के डिपार्टमेंट ऑफ़ ह्यूमन मॉलिक्यूलर जेनेटिक्स एंड बायोकेमिस्ट्री के वैज्ञानिकों ने किया है|

इस अध्ययन के अनुसार दोपहर की धूप में खड़े पुरुषों में घ्रेलिन (Ghrelin) नामक हॉर्मोन उत्सर्जित होता है| इस हॉर्मोन को भूख का हॉर्मोन (Hunger Hormone) कहा जाता है| वैज्ञानिकों के इस दल ने नेशनल न्यूट्रीशन सर्वे में हिस्सा ले रहे 3000 लोगों का चयन किया और इन्हें दोपहर की धूप में 25 मिनट के लिए खड़ा किया गया| इसके बाद अध्ययन से यह स्पष्ट हुआ कि इस अनुसन्धान में हिस्सा ले रहे पुरुषों की खुराक बढ़ गयी, पर महिलाओं की भूख या उनके खुराक पर कोई असर नहीं हुआ| पुरुषों की खुराक औसतन 300 कैलोरी बढ़ गयी, कैलोरी में यह बढ़ोत्तरी बहुत अधिक नहीं है, पर लम्बे समय तक ऐसी बढ़ोत्तरी के कारण मोटापा जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है|

गहन विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ कि दोपहर की धूप में खड़े होने पर त्वचा की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने लगती हैं, और इसी प्रक्रिया के कारण घ्रेलिन हॉर्मोन उत्पन्न होता है जिससे भूख बढ़ती है| यह प्रक्रिया केवल पुरुषों में होती है, महिलाओं में पाया जाने वाला विशेष हॉर्मोन एस्ट्रोजन इस पूरी प्रक्रिया को रोक देता है, इसलिए उनमें धूप और भूख का कोई रिश्ता नहीं है| इससे पहले चूहों पर भी दोपहर की धूप में मौजूद अल्ट्रावायलेट बी किरणों से प्रयोग किया गया था – इस प्रयोग में भी नर चूहों की इन किरणों के बाद खुराक बढ़ गयी थी|

हाल में ही अनेक अनुसंधानों से स्पष्ट होता है कि धूप का मानव शरीर पर असर बहुत जटिल है, और अधिकतर प्रभाव के बारे में हमें पता नहीं है| धूप में लम्बे समय तह रहने पर त्वचा कैंसर का खतरा बढ़ जाता है| सुबह की धूप में थोड़े समय तक रहने पर वैज्ञानिकों के अनुसार आयु में बढ़ोत्तरी होती है, कार्डियो-वैस्कुलर रोगों का खतरा कम हो जाता है और बहुत सारे दूसरे रोग भी नहीं होते| कार्डियो-वैस्कुलर रोगों में कमी का एक कारण यह भी है कि धूप में त्वचा द्वारा नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्सर्जन होता है, जिससे रक्त नलिकाओं का लचीलापन बढ़ जाता है| सुबह की धूप विटामिन डी का सबसे आसान प्राकृतिक स्त्रोत है| इस अध्ययन के बाढ़ धूप और भूख का सम्बन्ध भी उजागर होता है|

स्वास्थ्य से सम्बंधित एक दूसरे अनुसंधान का निष्कर्ष है कि अधिक नमक का सेवन करने पर उम्र कम हो जाती है| इस अध्ययन को तुलाने यूनिवर्सिटी (Tulane University) के स्कूल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन विभाग के वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर लुकी के नेतृत्व में किया गया है| इस अध्ययन के लिए यूनाइटेड किंगडम बायोबैंक अध्ययन के तहत हिस्सा ले रहे 5 लाख से अधिक अधेड़ उम्र के लोगों का 9 वर्षों तक लगातार अध्ययन किया गया|

जो लोग खाने में पड़े नमक के बाद भी ऊपर से नमक का सेवन करते थे, उनके आकस्मिक मरने की दर नमक का कम सेवन करने वालों की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक थी| 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में अधिक नमक खाने वाले पुरुषों की औसत उम्र में 2.3 वर्षों की कमी आंकी गयी, जबकि महिलाओं में यह कमी 1.6 वर्ष थी| इससे पहले भी अनेक वैज्ञानिक अध्ययन बताते रहे हैं कि भोजन में सोडियम की मात्रा में कमी का स्वास्थ्य पर बहुत लाभकारी असर पड़ता है|

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध