Begin typing your search above and press return to search.
समाज

UP : अंबेडकर मूर्ति पर कालिख पोतने को लेकर अंबेडकरनगर में भारी बवाल, पुलिस ने किया महिलाओं पर लाठीचार्ज

Janjwar Desk
6 Nov 2022 3:59 PM GMT
UP : अंबेडकर प्रतिमा में कालिख पोतने को लेकर अंबेडकरनगर में भारी बवाल, पुलिस ने किया महिलाओं पर लाठीचार्ज
x

UP : अंबेडकर प्रतिमा में कालिख पोतने को लेकर अंबेडकरनगर में भारी बवाल, पुलिस ने किया महिलाओं पर लाठीचार्ज

Ambedkarnagar News: यूपी के अंबेडकरनगर में आज रविवार को बड़ा बवाल हो गया। पुलिस ने महिलाओं पर जमकर लाठियां भांजी। दरअसल कुछ अराजक तत्वों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोत दी थी। रविवार सुबह जब लोगों ने देखा तो हंगामा शुरू हो गया...

Ambedkarnagar News: यूपी के अंबेडकरनगर में आज रविवार को बड़ा बवाल हो गया। पुलिस ने महिलाओं पर जमकर लाठियां भांजी। दरअसल कुछ अराजक तत्वों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोत दी थी। रविवार सुबह जब लोगों ने देखा तो हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँची। पहले तो पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में लाठी से मुँह बंद किया गया।

विरोध कर रही महिलाओं पर पुलिस ने जमकर लाठी चलाई। लाठीचार्ज का वीडियो Social Media में Viral हो रहा है। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं पर पत्थर भी चलाए। डंडे चलाए जाने से कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मामला जनपद के जलालपुर का बताया जा रहा है। वहीं, इस मसले को लेकर सूबे में राजनीतिक हलचल भी तेज होनी शुरू हो चुकी है।

बताया जा रहा कि ये पूरा मामला आज सुब 11 से 12 बजे के बीच का है। जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पुलिस महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर उनपर लाठियां बरसा रही है। गिराकर पीट रही है। पुलिस की तरफ से पत्थर भी फेंके जा रहे हैं। महिलाएं बचने के लिए भाग रही हैं, चीख पुकार मची हुई है। पुलिस पीछा करके मार रही है।

क्या है पूरा मामला?

जिले के वाजिदपुर मोड़ पर हाओथी मंदिर के सामने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। जिसपर शरारती तत्वों ने कालिख लगा दी। स्थानीय लोगों ने जब मूर्ति देखी तो आक्रोशित हुए। गुस्साए लोगों ने अकबरपुर-जलालपुर रोड पर जाम लगा दिया। एसओ जलालपुर संत कुमार सिंह मौके पर पहुँचे। लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन महिलाएं आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर डटी रहीं।

गिरफ्तारियां भी हुईं

मामले में बढ़ती नाराजगी के मद्देनजर कोतवाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए SDM को जानकारी दी। जिसके बाद एसडीएम हरी शंकर लाल मय फोर्स मौके पर पहुँचे। भीड़ को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने अधिकारियों की बात नहीं सुनी। पुलिस के मुताबिक भीड़ ईटें चलाने लगी। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ता सहित कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने क्या बयान दिया?

जलालपुर कोतवाल संत कुमार सिंह ने कहा कि, पहले पुलिस पार्टी पर हमला किया गया ता। जवाबी कार्रवाई में हमें लाठीचार्ज करना पड़ा। उधर SDM हरि शंकर लाल ने बताया कि, किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मूर्ति पर कालिख पोतने वालों पर कड़ी कार्रवाही करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ लाठीचार्ज से घायल महिलाओं का कहना है कि पुलिस ने लापरवाही बरती, नहीं तो मामला इतना नहीं बढ़ता।

Next Story

विविध