Begin typing your search above and press return to search.
हाशिये का समाज

दलित बहनों से दोस्ती, गैंगरेप और मर्डर के 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का दावा - मृतक लड़कियों को पहले से जानते थे आरोपी

Janjwar Desk
15 Sep 2022 4:55 AM GMT
Lakhimpur Kheri Gangrape-Murder Case : दो बहनों से दोस्ती, गैंगरेप और मर्डर के 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का दावा - मृतक ल़ड़कियों को पहले से जानते थे आरोपी
x

Lakhimpur Kheri Gangrape-Murder Case : दो बहनों से दोस्ती, गैंगरेप और मर्डर के 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का दावा - मृतक ल़ड़कियों को पहले से जानते थे आरोपी

Lakhimpur Kheri Rape Murder Case : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर ( lakhimpur Khiri) में दो बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी पहले से मृतक लड़कियों को जानते थे। मुख्य आरोपी छोटू ने दोनों लड़कियों की पहचान आरोपी से करवाई थी।

Lakhimpur Kheri Rape Murder Case : उत्तर प्रदेश ( Uttar pradesh ) के लखीमपुर ( Lakhimpur Khiri ) में दो बहनों के साथ रेप ( Gangrape ) और उसके बाद हत्या ( Murder ) की घटना सामने आने के बाद से प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। घटना के बाद से लखीमपुर खीरी में इस बात को लेकर बवाल जारी है। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने अब बड़ा खुलासा किया है। खीरी पुलिस का कहना है कि लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था। वे अपनी मर्जी से बाइक पर बैठकर गई थीं। आरोपी पहले से मृतक लड़कियों को जानते थे। मुख्य आरोपी छोटू ने दोनों लड़कियों की पहचान आरोपी से करवाई थी। हालांकि, घटना के समय छोटू मौके पर मौजूद नहीं था।

आरोपी सोहेल और जुनैद ने दो बहनों के साथ पहले रेप ( Gangrape) किया और उसके बाद हत्या ( murder ) कर दी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से जुनैद को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान जुनैद को गोली लगने की सूचना है।

इस मामले को लेकर लखीमपुर एसपी ने बताया कि लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था। दोनों बहनें अपनी मर्जी से गई थीं। छोटी बहन की सोहेल से दोस्ती थी। बड़ी लड़की की दोस्ती जुनैद से थी। दोनों की दोस्ती हाल ही में हुई थी। आरोपी लड़कियों को बहलाफुसला कर ले गए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोहेल और जुनैद ने लड़कियों के साथ जबरन संबंध बनाए।

Lakhimpur Kheri Rape Murder Case : लखीमपुर खीरी पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुल 6 आरोपी नामजद हैं। आरोपियों में 1 हिंदू और बाकी 5 मुस्लिम हैं। सभी आपस में दोस्त हैं। पुलिस ने अब तक छोटू, जुनैद, सोहेल, हफीजुरहमान, करीमुद्दीन और आरिफ को गिरफ्तार किया है। छोटू लड़कियों का पड़ोसी है जबकि 5 अन्य आरोपी लालपुर के हैं।

Lakhimpur Kheri Rape Murder Case : ये है पुलिस का दावा

दोस्ती, गैंगरेप और मर्डर के आरोपी छोटू गौतम, जुनैद, सुहैल, करीमुद्दीन, आरिफ और हफीर्जुहमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें एनकाउंटर के दौरान जुनैद को गोली लगी है। छोटू ने बाकी युवकों से लड़कियों की दोस्ती कराई थी। छोटू घटना के वक्त मौके पर मौजूद नहीं था। लड़कियां जुनैद और सुहैल से शादी करना चाहती थीं इसलिए अपने घरवालों पर दबाव बना रही थीं। उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए गए। इसके बाद कुछ दूर ले जाकर उन्हें फंदे पर लटका दिया गया। ताकि यह मर्डर नहीं सुसाइड लगे। पॉक्सो एक्ट ( POCSO Act ) में मामला ( FIR ) दर्ज किया गया है। थोड़ी देर में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। यहां पर परिजन मौजूद रहेंगे।

मृतक की मां बोली

दो बहनों की हत्या का मामला सामने आने के बाद मृतक लड़कियों की मां ने बताया कि बुधवार शाम 4 बजे का वक्त था। मेरी दोनों बेटियां घर के बाहर बैठी थीं। मैं भी बाहर ही नल पर बर्तन धो रही थी। अचानक बाइक पर दो युवक आए और मेरी दोनों बेटियों को बाइक पर जबरन बैठा लिया। मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी बाइक सवार युवक ने मेरे पेट पर लात मार दी। दोनों युवक एक ही बाइक पर बेटियों को लेकर फरार हो गए। मैं चिल्लाई तो गांव के कई लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया। मगर वे पकड़ में नहीं आए। बाद में दोनों बेटियों के शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर एक गन्ने के खेत में पेड़ से लटके मिले। रेप करने के बाद मेरी बेटियों की हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया।

Next Story

विविध