Begin typing your search above and press return to search.
आंदोलन

UP : एटा में बीएससी की छात्रा से चलती टेम्पो में रेप, दोनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Janjwar Desk
30 Dec 2020 8:10 AM GMT
UP : एटा में बीएससी की छात्रा से चलती टेम्पो में रेप, दोनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
x

                                                                                                                                                                    file photo

छात्रा कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, रास्ते मे कॉलेज जाने के लिए उसने एक टेम्पो रोकी और बैठ गई...

जनज्वार ब्यूरो/एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में मिशन शक्ति को भी शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चलती टेम्पो में कुछ लड़कों ने एक छात्रा को रेप का शिकार बनाया है। पीड़िता बीएससी की छात्रा बताई जा रही है, जिसके साथ रेप हुआ है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने रेप की एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि बुधवार 23 दिसंबर को थाना बागवाला की रहने वाली एक छात्रा कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते मे कॉलेज जाने के लिए उसने एक टेम्पो रोकी और बैठ गई। पीड़ित छात्रा जिस टेम्पो में बैठी थी उसमें उसके साथ पढ़ने वाली कुछ अन्य छात्राएं भी बैठी हुईं थीं।

कुछ दूरी के बाद कॉलेज आ गया। कॉलेज के सामने सभी छात्राएं उतर गईं। जब तक पीड़ित छात्रा ने टेम्‍पो से उतरने की कोशिश की उसी वक्त टेम्‍पो वाले ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। टेम्पो में लड़की के साथ एक और लड़का भी बैठा था। पहले से मौजूद लड़के ने चलते टेम्पो में छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

टेम्पो से उतरी बाकी की लड़कियों ने कॉलेज पहुंचकर इस बात की जानकारी अपने अध्यापकों को दी। जिसके बाद कॉलेज स्टॉफ ने लड़कियों द्वारा बताई गई पहचान के मुताबिक टेम्‍पो का पीछा किया। लगभग 5 किलोमीटर आगे जाकर टेम्‍पो वाले को पकड़ लिया गया।

जहां से पीड़ित छात्रा को लहूलुहान हालत में लाकर हॉस्‍प‍िटल भेजा गया और दोनों आरोपियों की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। लड़की के परिजन भी सूचना पाकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रेप के दोनों आरोपियों पर धारा 376 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Next Story

विविध