Begin typing your search above and press return to search.
आंदोलन

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की कार्यकारिणी घोषित, केंद्रीय पदाधिकारियों की भी हुई घोषणा

Janjwar Desk
30 Oct 2022 12:53 PM GMT
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की कार्यकारिणी घोषित, केंद्रीय पदाधिकारियों की भी हुई घोषणा
x
पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी व केंद्रीय महासचिव प्रभात ध्यानी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उम्मीद है कि हम सब अपने तमाम सक्रिय साथियों सहयोगियों के साथ मिलकर उत्तराखंड की जन अपेक्षाओं के अनुरूप सामाजिक, राजनीतिक, व्यवस्था परिवर्तन के लिए सशक्त विश्वसनीय क्षेत्रीय राजनीतिक विकल्प देने में सक्षम होंगे....

रामनगर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के छ्ठे द्विवार्षिक महाधिवेशन में निर्वाचित पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी एवं प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने अधिवेशन के तीन सप्ताह बाद पार्टी की जंबो केंद्रीय पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसी के साथ पार्टी ने संगठन के ढांचे को गांव गांव तक पहुंचाने के संकल्प लेते हुए कई कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की है। जिसमें जनसमस्याओं, उत्पीड़न के विरुद्ध सड़क पर आंदोलन तथा गोष्ठियों व कार्यशालाओं के माध्यम से राजनैतिक चेतना का विस्तार मुख्य है।

पार्टी ने माना है कि उत्तराखंड की जनता भाजपा और कांग्रेस के कुचक्र से निकलने के लिए राजनैतिक विकल्प की तलाश में है। विकल्प के अभाव में ही यह दोनो दल बारी बारी से जनता का शोषण करने पर तुले हुए हैं, जिसके लिए पार्टी गांव गांव तक अपने संगठन का विस्तार कर जनता को गोलबंद कर राजनैतिक विकल्प की ओर बढ़ेगी।

रविवार को पार्टी ने जो केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की है उसमें पार्टी के तीन केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप मधवाल (देहरादून), जेपी बड़ौनी (हरिद्वार), आनंदी वर्मा (अल्मोड़ा) तथा तीन केंद्रीय महासचिव नरेश नौड़ियाल (पौड़ी), एडवोकेट नारायण राम (अल्मोड़ा), दिनेश उपाध्याय (नैनीताल) बनाए गए हैं। केंद्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी हल्द्वानी के विनोद जोशी को दी गई है। जबकि केंद्रीय सचिव रुद्रप्रयाग के विक्रम सिंह फर्सवाण, रामगढ़ के गोपाल लोधियाल, कोटद्वार के भूपाल सिंह रावत, अल्मोड़ा के अमीर्नुहमान व हल्द्वानी के दीवान सिंह खनी को बनाया गया है।

इसके साथ ही पार्टी तीस सदस्यीय घोषित केंद्रीय कार्यकारिणी में देहरादून के योधराज त्यागी, ज्ञानवीर त्यागी, जगदीश ममगई, रामनगर के मनमोहन अग्रवाल, किरन आर्या, चिंताराम, द्वाराहाट के महेश फुलारा, गैरसैंण के जसवंत सिंह तथा बीडी असनोड़ा, दिनेशपुर से गीता सिंह, हल्द्वानी से भूपाल धपोला, भतरौजखान से नंदी नैनवाल, हल्द्वानी के विशनदत्त सनवाल, अल्मोड़ा के हेम पांडे, गोपाल राम, किरन आर्या, कौस्तुभानंद भट्ट, राजू गिरी, गिरधारी कांडपाल, प्रकाश चंद्र, उत्तरकाशी से गौतम भट्ट, मुनस्यारी से देवेंद्र धामी, बागेश्वर से एडवोकेट रंजना सिंह, रतन सिंह किरमोलिया, थराली चमोली से गोविंद सिंह, चौखुटिया से जमन सिंह मनराल, द्वाराहाट से भगवती तिवारी, प्रकाश जोशी, पिथौरागढ़ से अनिल कार्की मुवानी, पनुवाद्योखन से पृथ्वीपाल से जगह दी गई है।

पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी घोषित करने के बाद पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी व केंद्रीय महासचिव प्रभात ध्यानी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उम्मीद है कि हम सब अपने तमाम सक्रिय साथियों सहयोगियों के साथ मिलकर उत्तराखंड की जन अपेक्षाओं के अनुरूप सामाजिक, राजनीतिक, व्यवस्था परिवर्तन के लिए सशक्त विश्वसनीय क्षेत्रीय राजनीतिक विकल्प देने में सक्षम होंगे, जिससे राज्य की जनता को भाजपा व कांग्रेस के कुचक्र से मुक्ति मिल सके।

Next Story

विविध