Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

अफगानिस्तान से आए 16 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी आए थे संपर्क में

Janjwar Desk
25 Aug 2021 4:41 AM GMT
अफगानिस्तान से आए 16 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी आए थे  संपर्क में
x

मंगलवार को अफगानिस्तान से 78 लोगों को विशेष विमान से लाया गया था

मंगलवार को काबुल से 78 लोगों को भारत लाया गया था जिनमें से 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, हालांकि पॉजिटिव पाए गए सभी संक्रमित बिना लक्षणों वाले मरीज बताए जा रहे हैं..

जनज्वार। अफगानिस्तान से भारत आए 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को फिलहाल क्वांटरीन कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी इनके संपर्क में आए थे। बता दें कि कल मंगलवार को काबुल से 78 लोगों को भारत लाया गया था जिनमें से 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि पॉजिटिव पाए गए सभी संक्रमित बिना लक्षणों वाले मरीज बताए जा रहे हैं।

मंगलवार को भारत पहुंचे 78 में से 16 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप है। सभी को क्वारंटाइन में रखा गया है। संक्रमित पाए गए लोगों में वे तीन सिख भी शामिल हैं जो अपने साथ अफगानिस्तान के कई गुरुद्वारों से गुरु ग्रंथ साहिब लाए थे।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी उनकी अगवानी करने दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचे थे। इस दौरान वे भी संक्रमित लोगों के संपर्क में आए। ये सभी बिना लक्षण वाले मरीज थे। भारत युद्ध से तबाह अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए अभी प्रतिदिन विशेष विमान चला रहा है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा था कि अफगानिस्‍तान से लोगों को सुरक्षित लाने के अभियान का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा था कि भारत‍ हमेशा सताए हुए अल्‍पसंख्‍यकों की मदद करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि तालिबान के कब्जे के बाद अब तक 626 लोगों को भारत लाया गया है जिसमें 228 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। भारत लाए गए लोगों में 77 अफगान सिख भी शामिल हैं।

Next Story

विविध