Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

मणिपुर में आज से 7 दिनों का कंप्लीट लॉकडाउन लगा, राज्य कैबिनेट ने किया है निर्णय

Janjwar Desk
23 July 2020 4:30 AM GMT
मणिपुर में आज से 7 दिनों का कंप्लीट लॉकडाउन लगा, राज्य कैबिनेट ने किया है निर्णय
x
मणिपुर में आज से 7 दिनों का कंप्लीट लॉकडाउन लगा दिया गया है, इसे और 7 दिनों के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

जनज्वार। मणिपुर में आज 2 बजे दिन से 7 दिनों का कंप्लीट लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसे 7 दिन और बढ़ाया भी जा सकता है। मुख्यमंत्री एन.बिरेन सिंह ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है।

राज्य में कोरोना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 22 जुलाई को हुई राज्य कैबिनट की बैठक में इसका निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री एन.बिरेन सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की यह बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने खुद ट्विट कर बैठक और इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

मणिपुर में कुल 2060 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, इनमें से 1418 मरीज ठीक हो चुके हैं और 642 ऐक्टिव केस हैं। 22 जुलाई को 45 ऐक्टिव केस पाए गए थे। इनमें से चुराचन्दपुर जिला में 12, इंफाल ईस्ट में 4, जिरिबाममें 13, सेनापति में 5, थॉबल में 4 और उखरुल जिले में 7 मरीज पाए गए थे। इन मरीजों में थॉबल के 4 मरीजों, जिनकी कॉन्टैक्ट हिस्ट्री है, को छोड़कर शेष 41 पॉजिटिव हाल में दूसरे राज्यों से आए हैं। कोविड कॉमन कंट्रोल रूम द्वारा मीडिया को यह अधिकृत जानकारी दी गई। अधिकृत बयान में यह भी कहा गया है कि कण्टेन्मेंट और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य किया जा रहा है।

मणिपुर में पिछले 24 घँटे में 34 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिन्हें विभिन्न कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनमें इंफाल वेस्ट से 23, कांगपोकपी से 3, रिम्स से 2, JNIMS से 6 मरीज शामिल हैं। मणिपुर में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 68.83 प्रतिशत है।

Next Story

विविध