Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

आत्महत्या से कुछ घंटे पहले सुशांत सिंह राजपूत ने गूगल पर ये तीन चीजें की थी सर्च

Janjwar Desk
3 Aug 2020 6:40 AM GMT
आत्महत्या से कुछ घंटे पहले सुशांत सिंह राजपूत ने गूगल पर ये तीन चीजें की थी सर्च
x
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने जिस तरह से अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की उसके बाद से ही उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिनके जवाब अभी तक नहीं मिल सके हैं।

जनज्वार। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने जिस तरह से अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की उसके बाद से ही उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिनके जवाब अभी तक नहीं मिल सके हैं। अब इस मामले में एक अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार आत्महत्या से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने गूगल पर तीन अहम चीजें कई बार सर्च की थी। सुशांत सिंह ने आत्महत्या से पहले मुख्य रूप से जो तीन चीजें गूगल पर सर्च की थी उसमे से एक उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान का नाम था।

सुशांत की मैनेजर ने सुशांत की आत्महत्या से एक हफ्ते पहले आत्महत्या कर ली थी। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुशांत ने आत्महत्या से पहले मानसिक स्वास्थ्य के बारे भी सर्च किया था। जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि 14 जून को आत्महत्या से कुछ घंटे पहले सुशांत ने अपना नाम भी गूगल किया था। ये तमाम जानकारियां सुशांत के मोबाइल फोन और लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच के दौरान सामने आई हैं। सुशांत के फोन और लैपटॉप की कलीना फॉरेंसिक लैब में जांच की गई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में सुशांत के बैंक खातों की भी जानकारी हासिल की गई है। सुशांत के बैंक खाते से जिस भी दूसरे बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है, उसकी जानकारी हासिल कर ली गई है। जो सबसे बड़ा अमाउंट ट्रांसफर किया गया है, वह 2.8 करोड़ रुपए का है, जिसे पिछले वर्ष किया गया है और यह जीएसटी अमाउंट है। बता दें कि सुशांत मामले में मुंबई पुलिस ने अबतक 40 से अधिक लोगों का बयान दर्ज कर लिया है।

जांचकर्ता का कहना है कि सुशांत को इस बारे में जानकारी थी कि दिशा सलियान की मौत को उनसे जोड़ा जा रहा है और उन्हें इस बात का डर था कि यह मामला मीडिया तक भी पहुंच सकता है। यही वजह है कि उन्होंने गूगल पर इस बारे में सर्च किया था। संभव है कि इस मसलों की वजह से सुशांत काफी ज्यादा परेशान हो गए हो। आत्महत्या से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने नाम को गूगल किया था। पुलिस का यह भी कहना है कि उन्होंने तीन मनोवैज्ञानिकों का भी बयान दर्ज किया है। इन लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें इलाज के लिए संपर्क किया था। उन्होंने हमे यह भी बताया है कि सुशांत को कौन सी दवा लेने के लिए कहा था। सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिथानी जोकि सुशांत के साथ उनके घर पर रहते थे, उनका भी पुलिस ने बयान दर्ज किया है।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों ने सुशांत को जो दवा लेने की सलाह दी, सुशांत के दोस्त, कुक, घर में देखरेख करने वाले ने जो बयान दिया है, उसमें किसी भी तरह की अनुचित या गलत बात सामने नहीं आई है। सुशांत की स्थिति जब ठीक हो गई थी तो उन्होंने दवा लेना बंद कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, सुशांत के पिता केके सिंह, बहन नीतू, मीतू व अन्य से भी पूछताछ की है। घटना के बाद जब सुशांत की बहन और अंकल से तुरंत पुलिस की टीम ने मुलाकात की थी तो उन्होंने उस वक्त किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया था।

इस पूरे मामले में पुलिस प्रोफेशनल दुश्मनी की भी जांच कर रही है। सुशांत ने यशराज फिल्म की तीन फिल्में शुद्ध देसी रोमांस, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी और पानी साइन की थी। पानी फिल्म को शेखर कपूर डायरेक्ट कर रहे थे, लेकिन यह फिल्म पूरी नहीं हो सकी और सुशांत ने यशराज फिल्म को छोड़ दिया था। पुलिस ने यशराज फिल्म के दो कर्मचारियों का भी बयान दर्ज किया है। यशराज फिल्म से चेयरमैन आदित्य चोपड़ा से सृजनात्मक मतभेद के चलते यह फिल्म पूरी नहीं हो सकी थी। शेखर कपूर ने भी अपना बयान ईमेल के जरिए पुलिस को मेल कर दिया है। मुंबई पहुंचने पर शेखर कपूर अपना विस्तृत बयान दर्ज करा सकते हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध