Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

UP : जिला अस्पताल के महिला वार्ड में बुर्का पहनकर घुसा युवक, कपड़े उतरवाने पर पुलिस ने भी पकड़ लिया सिर!

Janjwar Desk
9 Sep 2021 11:10 AM GMT
UP : जिला अस्पताल के महिला वार्ड में बुर्का पहनकर घुसा युवक, कपड़े उतरवाने पर पुलिस ने भी पकड़ लिया सिर!
x
(पुलिस हिरासत में बुर्का पहनकर महिला वार्ड में घुसा आरोपी)
मुस्लिम महिला की वेषभूषा में पकड़े गए युवक ने अपना नाम रईस बताया जो कानपुर नगर के चमनगंज इलाके का रहने वाला हैं। वह किसी डॉक्टर गगलानी की गाड़ी चलाता है...

जनज्वार, कानपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में उस समय हड़कम्प मच गया जब जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल का ड्राइवर बुरका पहनकर घुस गया। महिला वार्ड में बुर्का पहनकर घुसे युवक पर जब शक हुआ तो उसे दौड़ाकर पकड़ा गया। पुलिस के सामने कपड़े उतरवाने पर युवक वह सभी कपड़े पहने था जो एक महिला पहनती है।

जानकारी के मुताबिक, जिले में ही तैनात सरकारी महिला डॉक्टर के कार का ड्राइवर रईस मुस्लिम महिला के भेष में जिला अस्पताल पहुंच गया। यहां रईस ने बुर्का पहनकर अपने पुरुष होने की सारी पहचान छिपाने का हरसंभव प्रयास किया और बेखौफ होकर कभी ओपीडी तो कभी इमरजेंसी वार्ड में घुमता रहा। थोड़ी ही देर में अचानक वह महिला वार्ड में घुस गया।

मुस्लिम महिला के भेष में जिला अस्पताल में घूम रहे सरकारी डॉक्टर के ड्राइवर रईस पर शक हुआ तो जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने उसको टोका। खुद को टोके जाते ही रईस जिला अस्पताल से भागने लगा। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बुर्के को हटाकर देखा तो वहां मौजूद सभी के होश उड़ गए। कपड़े उतरवाने पर उसने सभी लेडीज अंडरगार्मेंट्स पहन रखे थे।

महिला का बुर्का पहने पुरूष निकला तो जिला अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है मामले की गहराई से और उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपी युवक रईश

मुस्लिम महिला की वेषभूषा में पकड़े गए युवक ने अपना नाम रईस बताया जो कानपुर नगर के चमनगंज इलाके का रहने वाला हैं। वह किसी डॉक्टर गगलानी की गाड़ी चलाता है। पूछने पर उसने बताया कि वह यहां सिर्फ टॉयलेट करने गया था। लेकिन जब पुलिस ने उसके बाकी कपड़े उतरवाए तो वह भी एकबारगी ठिठक गई। उसने सभी लेडीज कपड़े ही पहन रखे थे।

इस मामले से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप का माहौल है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि, एक व्यक्ति जो जिला अस्पताल में ही तैनात एक सरकारी चिकित्सक का ड्राइवर है, उसके द्वारा बुर्का पहनकर महिला वार्ड में जाने की बात सामने आई है। फिलहाल उसे पुलिस कस्टडी में ले गई है, उस्पताल प्रबंधन अपने स्तर पर जांच कर रहा है, जो भी तथ्य आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इनपुट : मोहित कश्यप, कानपुर देहात

Next Story

विविध