Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Aaj Ki Taza Khabar 17 December 2021: आज की ताजा खबर पेश है एक क्लिक में यहां

Janjwar Desk
17 Dec 2021 5:39 AM GMT
Aaj Ki Taza Khabar 17 December 2021: आज की ताजा खबर पेश है एक क्लिक में यहां
x

Aaj Ki Taza Khabar 17 December 2021: आज की ताजा खबर पेश है एक क्लिक में यहां

Aaj Ki Taza Khabar 17 December 2021: Janjwar आपको रखेगा ताजा घटनाओं और खबरों Aaj Ki Taza Khabar से अपडेट। पेश है आज की ताजा खबर Aaj Ki Taza Khabar का बुलेटिन

Aaj Ki Taza Khabar 17 December 2021: जनज्वार की आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) के जरिए आप देश और दुनिया की बड़ी और ताजा खबरें जान सकते हैं।

Patna Crime News: बिहार के पटना में मायके की जायदाद में हिस्सा न मिलने से नाराज एक महिला ने अपनी चाची और भाई को केरोसिन डालकर जिंदा जला डाला। आग की लपट और गंदे महक पर गांव के लोग वहां जमा हो गए। घर के कमरे में बुरी तरह जल चुके लोगों की सिर्फ राख मिली। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी महिला की जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला को लोगों से छुड़ाया और गिरफ्तार कर लिया है। दिल दहला देने वाली यह घटना पटना के नौबतपुर थाना अंतर्गत करणपुरा गांव की है। मरने वालों की पहचान शांति देवी (70 वर्ष) और उनका गोद लिया हुआ बेटा अविनाश कुमार (12 वर्ष) के रूप में हुई है।

Read Full Story : Patna Crime News: मायके की प्रॉपर्टी ने नहीं मिला हिस्सा तो चाची और भाई को जिंदा जलाया, कमरे में मिली सिर्फ राख

Congress MLA Shameless Speech: कांग्रेस के विधायक और कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार ने महिलाओं को लेकर बेहद शर्मनाक बयान दिया है। बयान भी ऐसा कि कोई सुने तो शर्म से आंखें झुक जाएं। रमेश कुमार ने शर्मनाक बयान देते हुए कहा कि जब बलात्कार होना ही है, तो चुपचाप लेट जाओ और मजे लो। विधायक के इस बयान को लेकर अब उन पर कार्रवाई की मांग हो रही है। कई विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों की दुर्दशा को जाहिर करते हुए सदन में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान पर चर्चा के दौरान बोलना चाहते थे।

Read Full Story : जब रेप टाला न जा सके तो चुपचाप लेट जाओ और मजे लो- रमेश कुमार

Kanpur Crime Update: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस (Kanpur Police) एक और कारनामा सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी की मौत के बाद जिस तरह पुलिस की मिलीभगत और लापरवाही खुलकर उजागर हुई उतनी ही तेजी से ककवन पुलिस विवेचना के पीछे पड़ी दिखी। शहर के भैरवघाट (Bhairav Ghat) में एक तरफ बेटी की चिता जल रही थी तो दूसरी तरफ पुलिस अपने बचाव में जुटी थी। घाट पर ही मृतका के पिता से एक कागज पर अंगूठा लगवाया गया। इस कागज पर लिखा था कि वह वर्तमान विवेचक की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। इसलिए आगे भी वही विवेचना करें।

इस पुलिसिया खेल से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस किस हद तक विवेचना चाह रही है। यदि यह विवेचना कोई और करेगा तो ककवन पुलिस फंस सकती है। पुलिस ने अक्टूबर में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की थी लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।

Read Full Story : Kanpur Crime Update: एक तरफ बेटी की अर्थी जल रही थी तो दूसरी तरफ कानपुर पुलिस खुद को बचाने की जुगत में लगी थी

Bank Strike : देश के सरकारी बैंकों के करीब नौ लाख कर्मचारियों ने सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में गुरुवार को दो दिन की हड़ताल शुरू की थी। आज यानी शुक्रवार 17 दिसंबर को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन है। बता दें कि हड़ताल के पहले दिन देशभर में सरकारी बैंकों का कामकाज प्रभावित हुआ था। इन सभी बैंकों के ग्राहकों को बैंको का कामकाज बंद होने की वजह से जमा और निकासी, चेक समाशोधन और लोन मंजूरी जैसी सेवाएं के ठप होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

Read Full Story : Bank Strike : बैंक स्ट्राइक का आज दूसरा दिन, ग्राहकों को करना पड़ेगा दिक्कतों का सामना

Champawat News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के चंपावत में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया था, जिसमें एक शादी में खाना खाते समय दलित की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटनाक्रम को जनज्वार ने प्रमुखता से उठाया था। मामले को संज्ञान में लेकर कल भीम आर्मी प्रमुख (Chandrashekhar Ravan) चंद्रशेखर आजाद रावण चंपावत पहुँचे। यहां उन्होने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सवर्णों द्वारा खाना खाते समय दलित की पीटकर हत्या मामले में जनज्वार की खबर के बाद पहुँचे भीम आर्मी चीफ की मदद से एफआईआर (FIR) दर्ज की गई। चंद्रशेखर रावण के दबाव और एसएसटी एक्ट के बाद पीड़िता के परिवार को 4 लाख 12 हजार रूपयों की मदद प्राप्त हुई है। साथ ही समाज के लोगों ने भी पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की। 16 दिसंबर को चंपावत पहुँचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सरकार से एक करोड़ रूपये का मुआवजा देने की मांग की है।

Read Full Story : Janjwar Impact: शादी में दलित की हत्या मामले में चंद्रशेखर आजाद पहुंचे चम्पावत, पीड़ितों को दिलाई मदद


Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध