Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Academy Awards 2022 : कौन हैं Will Smith जिन्होंने बीवी का मजाक उड़ाने वाले को शो के बीच में ही जड़ा थप्पड़

Janjwar Desk
28 March 2022 2:03 PM GMT
Academy Awards 2022 : कौन हैं Will Smith जिन्होंने बीवी का मजाक उड़ाने वाले   को शो के बीच में ही जड़ा थप्पड़
x

Academy Awards 2022 : कौन हैं Will Smith जिन्होंने बीवी का मजाक उड़ाने वाले को शो के बीच में ही जड़ा थप्पड़ 

Academy Awards 2022 : फिल्म जी आई जेन 2 फिल्म को लेकर क्रिस रॉक (Chris Rock) ने विल स्मिथ (Will Smith) की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ (Jeda Pinket Smith) का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि गंजी होने के कारण ही उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनाया गया था। अवार्ड सिरेमनी के दौरान एंकर को मारा गया थप्पड़ पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि अधिकतर लोग इस थप्पड़ के बाद विल स्मिथ को सम्मान भी दे रहे हैं।

Academy Awards 2022 : 94वें अकेडमी अवॉर्ड में विल स्मिथ (Will Smith) को हॉलीवुड (Hollywood) फिल्म किंग रिचर्ड (KIng Richard) में उनकी भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर (Best Actor) का ऑस्कर (Oscar) पुरस्कार मिला है। इसबार विल स्मिथ का यह अवार्ड और एक कारण से भी याद रखा जाएगा। दरअसल इस बार के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विल स्मिथ ने शो के होस्ट क्रिस रॉक को एक झन्नाटेदार थप्पड़ जड़ दिया था। क्रिस रॉक (Chris Rock) स्टेज पर एक डॉक्यूमेंटरी फीचर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड देने आए थे. इस दौरान क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी के बालों पर कमेंट कर दिया, जिससे स्मिथ आगबबुला हो गए. इसके बाद वे मंच पर पहुंचे और उन्होंने क्रिस रॉक को एक थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान पूरे शो में सन्नाटा पसर ​गया।

दरअसल फिल्म जी आई जेन 2 फिल्म को लेकर क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि गंजी होने के कारण ही उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनाया गया था। अवार्ड सिरेमनी के दौरान एंकर को मारा गया थप्पड़ पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि अधिकतर लोग इस थप्पड़ के बाद विल स्मिथ को सम्मान भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि पत्नी के सम्मान के मारे गए इस थप्पड़ को जायज ठहराया जाना चाहिए। हमारे देश भारत में जहां लैंगिक समानता की सिर्फ किताबों और आयोजनों और चुनावों तक ही सिमट कर हर जाता है। विल स्मिथ का यह थप्पड़ हमें भी यह सीख दे जाता है कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाए।

आइए हम आपको बिल वि​ल स्मिथ के बारे में कुछ जानकारियों देते हैं। अभिनेता विल स्मिथ की पत्नी जेडा Alopecia नाम की गंजेपन की एक बीमारी से जूझ रही हैं। इस बीमारी के कारण ही उन्होंने अपने बाल कटवा दिए है. बीमारी से जूझ रही पत्नी का इस तरह मजाक उड़ा विल को रास नहीं आया इसलिए उन्होंने भीड़ के सामने ही क्रिस को मुक्का मारकर अपनी नाराजगी जाहिर की. यह सब देखकर वहां बैठे लोगों के होश उड़ गए।

इस बार आकेडमी अवार्ड में विल को किंग रिचर्ड फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था. उन्हों इस फिल्म के बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस फिल्म की कहनानी फिल्म की कहानी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स के पिता रिचर्ड विलियम्स पर आधारित है। फिल्म में अपनी बेटियों को शानदार टेनिस खिलाड़ी बनाने के लिए रिचर्ड के जुनून को दिखा गया है। इस फिल्म को दुनियाभर के लोगों ने अपना प्यार दिया है।

इस बार पहली बार अकेडमी अवार्ड जीतने वाले विल स्मिथ अभिनेता, फिल्म निर्माता और रैपर भी हैं। फिल्मों में विल स्मिथ का अभिनय एक अलग ही स्तर पर होता है। विल स्मिथ को पहली पहचान मात्र 18 साल की उम्र में अपने एक म्यूजिक एल्बम की वजह से मिली थी। इस एल्बम को रिलीज करने के बाद ही वह करोड़पतियों की लिस्ट में शुमार हो गए थे।

खबरों के अनुसार के अनुसार आज विल स्मिथ के पास कुल 350 मिलियन डॉलर (करीब 27 अरब) की संपत्ति है। हॉली​वुड फिल्मों में निवेश और विज्ञापनों से भी अभिनेता विल स्मिथ हर साल तकरीबन 40 मिलियन डॉलर तक की कमाई कर लेते हैं। साल 2019 और 2020 के बीच विल स्मिथ ने सिर्फ अपनी सिर्फ दो फिल्मों से ही 45 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली थी।

फिल्मों की दुनिया में सफल विल काफी आलीशान जीवन जीते हैं। उन्होंने खुद एक बार कहा था कि वे इतनी महिलाओं के साथ सो चुके हैं कि इसके बारे में सोचकर कभी-कभी उन्हें उल्टी आने लगती है। साल 1999 में विल और उनकी पत्नी जैडा ने कैलिफोर्निया के मालिबू और कैलाबास की पहाड़ियों के बीच 100 एकड़ में फैली एक प्रॉपर्टी 7.5 मिलियन डॉलर भुगतान कर खरीदी थी। इसके बाद साल 2000 में भी उन्होंने 20 हजार स्क्वायर फुट का घर, कई गेस्ट हाउस, निजी झील, घोड़े का अस्तबल, टेनिस कोर्ट और कई आलीशान चीजों की खरीदारी की ​र्थी। हालांकि इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा पब्लिक डोमेन में मौजूद नहीं है पर विल स्मिथ हॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में एक गिने जाते हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध