ACB Raids Karnataka :18 सरकारी कर्मचारियों के घर से मिला कालेधन का खजाना, आय से 800 गुना संपत्ति जब्त

(भ्रष्ट अधिकारियों पास से कैश, ज्वेलरी और चंदन की लकड़ी बरामद)
ACB Raids Karnataka : कर्नाटक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( ACB Karnataka ) की ओर से बुधवार सुबह से 18 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ छापेमारी जारी है। एसीबी को अब तक बादामनी जिले में एक रेंज वन अधिकारी के घर से 3 किलो चंदन की लकड़ी, भारी मात्रा में कैश और जवेलरी मिली है। फिलहाल राज्य भर में 75 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी है। एसीबी के छापे के बाद से सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा जारी छापेमारी ( ACB Raids Karnataka ) के लिए कुल 100 अधिकारियों और 300 अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया है। एसीबी ( ACB ) को बादामी जिले के बागलकोट में एक रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आरएफओ) के घर से भी 3 किलो चंदन की लकड़ी मिली।
पीडब्ल्यूडी (PWD) के जूनियर इंजीनियर एसएम बिरादर के घर से पानी के पाइप से 13 लाख की रकम बरामद की गई है। एक अन्य अधिकारी के पास से 7 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। ACB की ओर से जारी बयान के मुताबिक सरकारी अधिकारियों के पास से अब तक 72.52 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त हुई है। बेंगलुरु ग्रामीण के जिला निर्मिति केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरएस वासुदेव के पास कुल 18.2 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली जोकि उनकी आय से 879.53 फीसदी अधिक है।
वहीं बेंगलुरु में बीबीएमपी में ग्रुप D के कर्मचारी जीवी गिरी के घर से 6.24 करोड़ की संपत्ति हासिल हुई जो उनकी आय से 563 फीसदी अधिक है। कलबुर्गी के जूनियर इंजीनियर एसएम बिरादर के घर से 4.15 करोड़ की संपत्ति बरामद की गई जो उनकी आय से 406 फीसदी अधिक है।
ये हैं 18 भ्रष्ट अधिकारी जिनके ठिकानों पर जारी है एसीबी ( ACB ) की छापेमारी
1. ज्ञानेंद्र कुमार, अतिरिक्त आयुक्त, परिवहन, बैंगलोर आरटीओ
2. राकेश कुमार, बंगलौर विकास प्राधिकरण, नगर नियोजन
3. रमेश कंकटे, आरएफओ, यादगीर जिला
4. बसवराज शेखर रेड्डी पाटिल, कार्यकारी अभियंता, कौजलागी मंडल, गोकाकी
5. बसव कुमार एस अनीगेरी, शिरस्तदार डीसी कार्यालय, गडगो
6. गोपीनाथ मालागी, परियोजना प्रबंधक, निर्माण केंद्र, विजयपुरा
7. बीके शिवकुमार, अतिरिक्त निदेशक, उद्योग और वाणिज्य, बंगलौर
8. शिवानंद पी शरणप्पा खेड़ागी, आरएफओ, बादामी
9. मंजूनाथ, सहायक आयुक्त, रामनगर
10. श्रीनिवास, महाप्रबंधक, समाज कल्याण विभाग
11. महेश्वरप्पा, जिला पर्यावरण अधिकारी, दावणगेरे
12. कृष्णन एई, कृषि उत्पाद और पशुधन बाजार समिति, हावेरी
13. चालुवराज, आबकारी निरीक्षक, गुंडलुपेट तालुका
14. गिरीश, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग अनुमंडल
15. बालकृष्ण एच एन, पुलिस निरीक्षक, विजयनगर पुलिस स्टेशन, मैसूर
16. गाविरंगप्पा, लोक निर्माण विभाग, चिकमंगलोर
17. अशोक रेड्डी पाटिल, कृष्णा भाग्य जला निगम लिमिटेड, देवदुर्ग, रायचूर
18. दया सुंदर राजू, कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन, दक्षिण कन्नड़











