Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Mulayam Singh Yadav: आदरणीय पिताजी और आप सबके नेताजी नहीं रहे, अखिलेश यादव ने जारी की पिता की अंतिम तस्वीर

Janjwar Desk
10 Oct 2022 7:23 AM GMT
Mulayam Singh Yadav: आदरणीय पिताजी और आप सबके नेताजी नहीं रहे, अखिलेश यादव ने जारी की पिता की अंतिम तस्वीर
x

Mulayam Singh Yadav: आदरणीय पिताजी और आप सबके नेताजी नहीं रहे, अखिलेश यादव ने जारी की पिता की अंतिम तस्वीर

Mulayam Singh Yadav: नेताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। असल मायनों में नेताजी की यही पूंजी है जो वे अपने साथ लेकर गये। देश के गृमंत्री अमित शाह भी अखिलेश यादव से मिलने गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल पहुँचे...

Mulayam Singh Yadav : धरती पुत्र के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव का आज 10 अक्टूबर 2022 की सुबह 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दुनिया से रूखसत लेन उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का आगामी 22 नवंबर क़ो 83वां जन्मदिन था, लेकिन उनकी आंखें हमेशा के लिए बंद हो गईं।

पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें गुरुग्राम मेदांता (Medanta Gurugram) में एडमिट कराया गया था। बता दें कि 2 अक्टूबर शाम उनकी तबियत कुछ अधिक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिता मुलायम की अंतिम तस्वीर को मेदांता अस्पताल से जारी किया है। अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'आदरणीय पिताजी और आप सबके नेताजी नहीं रहे।'

बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के समर्थकों सहित विपक्षी पार्टी के समर्थक भी नेताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। असल मायनों में नेताजी की यही पूंजी है जो वे अपने साथ लेकर गये। देश के गृमंत्री अमित शाह भी अखिलेश यादव से मिलने गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल पहुँचे। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव से लेकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, उर्मिला मांतोडकर सहित बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियों ने नेताजी के निधन पर शोक प्रकट किया है।

उत्तर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक

मुलायम सिंह यादव देश की राजनीति में बड़ा चेहरा थे। वे तीन बार यूपी के मुख्समंत्री रहने समेत 8 बार सांसद रहे थे। पक्ष हो या विपक्ष मुलायम सिंह यादव अपनी दबंग व हंसमुख छवि से सबके प्रिय रहे थे। उनके निधन के बाद प्रदेश की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय अवकाश घोषित करने के साथ ही नेताजी का अंतिम संस्कार भी राजकीय सम्मान के साथ करने के निर्देश जारी किये हैं।

Next Story

विविध