Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

इस IPS ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Janjwar Desk
18 July 2020 5:30 PM IST
इस IPS ने  अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
x
मणिपुर के पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) अरविंद कुमार ने इंफाल के 2 मणिपुर राइफल्स कॉम्प्लेक्स में अपने आधिकारिक क्वार्टर में कथित तौर पर अपनी सर्विस बंदूक से खुद को गोली मार ली।

जनज्वार। जनज्वार। मणिपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अरविंद कुमार ने शनिवार को अपने आधिकारिक चैम्बर में खुद को गोली मार ली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 1992 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार ने शनिवार दोपहर पुलिस मुख्यालय के पास दूसरे मणिपुर राइफल्स कॉम्प्लेक्स में अपने आधिकारिक चैम्बर में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।



एक पुलिस अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "अरविंद कुमार को फौरन इम्फाल के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और फिर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई गई है।" पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने खुद को क्यों गोली मार ली।" मणिपुर के पुलिस महानिदेशक एल.एम. खौटे और मुख्य सचिव जे. सुरेश बेबी सहित शीर्ष पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

मुख्य सचिव ने कहा कि कुमार की हालत बहुत गंभीर है

मुख्य सचिव ने मीडिया को बताया कि घटना के बारे में जांच का आदेश दे दिया गया है और कुमार की हालत में सुधार होते ही उन्हें दिल्ली भेजा जाएगा। आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में दिल्ली में उप निदेशक के पद पर तैनात थे। उन्होंने बिहार में अपने गृह कैडर को वापस करने के लिए सरकार को आवेदन दिया था।

Next Story

विविध