Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Agra Crime News : दुष्कर्म का झूठा केस करना पड़ा महंगा, महिला समेत तीन वकील गिरफ्तार

Janjwar Desk
7 July 2022 5:28 AM GMT
Agra Crime News : दुष्कर्म का झूठा केस करना पड़ा महंगा, महिला समेत तीन वकील गिरफ्तार
x

Agra Crime News : दुष्कर्म का झूठा केस करना पड़ा महंगा, महिला समेत तीन वकील गिरफ्तार

Agra Crime News : आगरा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ फर्जी बलात्कार का मामला दर्ज कर रंगदारी वसूलने के आरोप में तीन वकीलों और एक महिला को गिरफ्तार किया है, जांच में पाया गया कि यह मामला बलात्कार का नहीं है बल्कि रंगदारी का है...

Agra Crime News : उत्तर प्रदेश के आगरा में पैसे वसूली के लिए फेक रेप केस दर्ज करवाना एक महिला और 3 वकीलों को महंगा पड़ गया। तीनों को ही अब जेल की हवा खानी पड़ेगी। आगरा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ फर्जी बलात्कार का मामला दर्ज कर रंगदारी वसूलने के आरोप में तीन वकीलों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया कि यह मामला बलात्कार का नहीं है बल्कि रंगदारी का है।

बलात्कार का नहीं रंगदारी का है मामला

आगरा के एसपी विकास कुमार ने कहा है कि यह मामला 26 जून को दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच के दौरान हमें सबूत मिले कि यह बलात्कार का मामला नहीं बल्कि रंगदारी का मामला है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्षों के वकील (पीड़ित और आरोपी) आरोपी से जबरन वसूली में शामिल पाए गए हैं। फर्जी केस दर्ज कर जबरन वसूली का मामला दर्ज कर महिला शिकायतकर्ता और वकीलों को 3.75 लाख रुपए नगद के साथ गिरफ्तार किया गया है।

महिला ने दर्ज कराया था रेप का झूठा मामला

पुलिस ने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान सह आरोपी के तौर पर एक महिला वकील समेत दो अन्य वकीलों के भी नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं। बता दें कि यह मामला हरी पर्वत पुलिस थाने का है। जहां 26 जून को महिला ने खुद को रेप पीड़ित बताते हुए राहुल कुमार नाम के शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

महिला समेत तीन वकील गिरफ्तार

महिला ने आरोप लगाया था कि उसे नशीला पदार्थ खिला दिया गया और फिर राहुल ने उसके साथ फोटो क्लिक किया और वीडियो बनाएं। बाद में राहुल और उसके परिवार वालों ने उसे धमकी भी दी। हालांकि जांच के बाद कहानी कुछ और ही निकली। पुलिस ने जब इस मामले की पड़ताल की तो महिला का आरोप झूठा निकला और पूछताछ के बाद 3 वकील समेत उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Story

विविध