Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Agra Crime News : पत्नी को खंभे से बांधकर पति में बेरहमी से की पिटाई, जमीन पर घसीटा, लोग बनाते रहे वीडियो

Janjwar Desk
20 July 2022 11:19 AM GMT
Agra Crime News : पत्नी को खंभे से बांधकर पति में बेरहमी से की पिटाई, जमीन पर घसीटा, लोग बनाते रहे वीडियो
x

Agra Crime News : पत्नी को खंभे से बांधकर पति में बेरहमी से की पिटाई, जमीन पर घसीटा, लोग बनाते रहे वीडियो

Agra Crime News : उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला को उसके पति ने बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, उस पर डंडे बरसाए...

Agra Crime News : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में एक महिला की पिटाई का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अरसेना निवासी महिला को उसके पति ने बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। उस पर डंडे बरसाए। उसे जमीन पर घसीटा भी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज है। आरोपी पति फरार हो गया है।

पत्नी की पिटाई के बाद आरोपी पति फरार

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि घटना 14 जुलाई की है। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि पति पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा है। पहले भी इस मामले की शिकायत हो चुकी है। पत्नी की पिटाई करने के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पीड़ित महिला मायके में रह रही है।

शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी से मारपीट

जानकारी के मुताबिक आगरा की रहने वाली कुसुमा देवी की शादी 17 साल पहले गांव अरसेना निवासी श्याम बिहारी से हुई थी। पीड़िता के अनुसार पति शराब पीने का आदी है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। 13 जुलाई को भी श्याम बिहारी ने उसकी पिटाई की।

पति ने पत्नी को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा

पति की पिटाई से पीड़ित कुसुमा ने थाना सिकंदरा में शिकायत कर दी। जब कुसुमा घर लौटी तो पति ने हद पार कर दी। कुसुमा को खंभे से बांधकर डंडे से पीटा। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

तमाशबीन लोग बनाते रहे वीडियो

वीडियो में श्याम बिहारी पत्नी कुसमा को डंडे से पीटता दिखाई दे रहा है। कुसुमा के हाथ खंभे से बंधे हुए हैं। वहीं पास में खड़े कुछ तमाशबीन नलोग मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं, लेकिन कोई भी उसे बचाने आगे नहीं आता।

पत्नी ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार

पति की प्रताड़ना से पीड़ित कुसुमा ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़िता फिलहाल अपने मायके में रह रही है। उसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Next Story

विविध