Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Agra News : मजार को ध्वस्त करने पर आगरा में बवाल, पारस पल्स अपार्टमेंट का इलाका छावनी में तब्दील

Janjwar Desk
7 Aug 2022 10:09 AM GMT
Agra News : मजार को ध्वस्त करने पर आगरा में बवाल, पारस पल्स अपार्टमेंट का इलाका छावनी में तब्दील
x

Agra News : मजार को ध्वस्त करने पर आगरा में बवाल, पारस पल्स अपार्टमेंट का इलाका छावनी में तब्दील

Agra News : लोहामंडी क्षेत्र में एक मजार को तोड़े जाने के बाद से तनाव की स्थिति है। थाना पुलिस ने पारस पल्स अपार्टमेंट के इलाके को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छावनी में तब्दील कर दिया है।

Agra News : उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के आगरा ( Agra ) में असामाजिक तत्वों द्वारा बीती रात यानि 6 जुलाई की रात एक मजार को बुलडोजर ( Bulldozer ) से ध्वस्त करने और उसे वहां से हटाने के बाद से बवाल मचा है। जैसे ही मजार हटाने की सूचना इलाके में फैली भारी संख्या में मुस्लिम लोग जमा हो गए। भीड़ में शामिल लोगों ने पास स्थित पारस पल्स अपार्टमेंट पर पथराव का प्रयास किया। इसके बाद क्षेत्र में फैले तनाव को रोकने के लिए मौके पर आई पुलिस ने क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया। फिलहाल आगरा पुलिस ने अपार्टमेंट के अंदर किसी प्रवेश करने पर रोक लगा दी है।

बता दें कि आगरा के थाना लोहामंडी से कुछ दूरी पर पारस पल्स अपार्टमेंट ( Paras pulse Appartment ) है। इस अपार्टमेंट के गेट के अंदर काफी पुरानी मजार थी। आसपास के मुस्लिम लोग गुरुवार को यहां इबादत के लिए आते थे। बीती रात अचानक अपार्टमेंट की बिजली चली गई। इसके कुछ ही देर बाद वहां मौजूद मजार को अज्ञात लोगों ने बुलडोजर से तोड़कर गायब कर दिया। यह बात कुछ ही देर में आसपास के लोगों तक पहुंच गई।

अपार्टमेंट के अंदर प्रवेश पर रोक

इसकी जानकारी मजार की देखरेख करने वाले परिवार जो कि अपार्टमेंट के पीछे रहता है, आ गया। परिवार के साजिद ने बताया कि रात में बिजली जाने के बाद भतीजी छत पर गई थी। उसने मजार पर बुलडोजर चलते हुए देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही तमाम लोग इकट्ठा हो गए और अपार्टमेंट पहुंचे। तब तक बुलडोजर चलाने वाले वहां से भाग गए थे। इस घटना के बाद से लोहामंडी थाना पुलिस ने अपार्टमेंट को बंद कर रखा है। किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अधिकारी अंदर हैं और मीडिया से कोई बात नहीं कर रहे हैं। मजार की देखरेख करने वालों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल, पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि मजार तोड़ने के पीछे किसका हाथ है।

Agra News : स्थानीय लोगों ने बताया कि दरगाह पर साजिद के परिवार कई वर्षों से पीढ़ी बैठ रही थी। हिंदू-मुस्लिम सभी धर्मों के लोग यहां इबादत के लिए आते थे। यहां पर अपार्टमेंट बनने से कई वर्ष पहले से यहां मजार बनी हुई थी।

Next Story

विविध