Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Haryana News : अंबाला में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत से मचा हड़कंप, परिवार के अन्य सदस्यों को जहर देकर मारा, फिर खुद कर ली आत्महत्या

Janjwar Desk
26 Aug 2022 2:31 PM GMT
Andhvishwash News : झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में हुई देरी, अंधविश्वास के कारण गई पांच लोगों की जान
x

Andhvishwash News : झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में हुई देरी, अंधविश्वास के कारण गई पांच लोगों की जान

Haryana News : अंबाला से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। हरियाणा के अंबाला में एक ही परिवार के छह सदस्यों की एक साथ मौत हो गई है। इस मामले के बाद से अंबाला में हड़कंप मच गया है...

Haryana News : अंबाला से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। हरियाणा के अंबाला में एक ही परिवार के छह सदस्यों की एक साथ मौत हो गई है। इस मामले के बाद से अंबाला में हड़कंप मच गया है। मरने वालों में 2 बुजुर्ग दंपति, एक महिला, 2 बच्चियां और एक युवक शामिल हैं। यह पूरा मामला अंबाला शहर बलाना गांव का है। परिवार के 5 लोगों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है, परंतु युवक का शव फंदे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि एक बच्ची का आज जन्मदिन था और उसके जन्मदिन की सारी तैयारियां भी हो चुकी थीं।

पुरे परिवार की हुई एक साथ मौत

मृतकों में दो बुजुर्ग संगत सिंह और उनकी पत्नी महिंद्र कौर हैं, जिनकी उम्र 65 और 62 साल बताई जा रही है। इनके अलावा, 32 वर्षीय सुखविंदर और उनकी 28 वर्षीय पत्नी प्रमिला हैं। इनकी 6 और 8 साल की दो बच्चियां भी शामिल हैं।

जानिए ऐसे चला मामले का पता

संगत सिंह की बेटी का किसी पड़ोसी के पास फोन आया था और उन्होंने कहा कि घर पर कोई फोन नहीं उठा रहा है। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने उनके घर पर जाकर देखा। जब खटखटाने पर कोई दरवाजा खोलने नहीं आया तो मोहल्ले वालों ने बड़ी मशकत के बाद खुद गेट खोल लिया। इसके बाद कमरे में शव देखकर सब लोग हैरान हो गए। मोहल्ले वालों ने बताया कि बुजुर्ग दंपति के शव बेड पर पड़े थे। इसके बाद परिवार वालों के परिजनों को सूचित किया गया और पुलिस भी पहुंच गई।

7 बजे मिली मौत की सूचना

घटनास्थल पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम टीम और सदर थाना पुलिस की टीम जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को वहां से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। एक पड़ोसी जसविंद्र ने बताया कि सुखविंदर ने सुबह करीब 6 बजे उससे खुरपा मांगा था। उसने संगत सिंह और उनकी पत्नी महिंद्र कौर के बारे में पूछा तो उसने कहा कि नातिन को छोड़ने एयरपोर्ट गए हैं। इसके बाद खिड़की से खुरपा दे दिया और 7 बजे मौत की सूचना मिली।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story