Atal Pension Yojana : मिलेगी प्रतिमाह 10000 रुपए पेंशन, जानें कैसे उठा सकते है लाभ

अटल पेंशन योजना
Atal Pension Yojana : अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 1 जून 2015 को की गयी थी। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की 60 वर्ष की आयु होने के बाद 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की धनराशि पेंशन के रूप में प्रतिमाह दी जाएगी। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) के तहत पेंशन की धनराशि लाभार्थियों के द्वारा किये गए निवेश तथा उम्र के हिसाब से निश्चित की जाएगी | अटल पेंशन योजना 2022 (Atal Pension Yojana 2022) में ना केवल कम राशि जमा करवाकर हर माह ज्यादा पेंशन के हकदार हो सकते हैं, बल्कि असामयिक मृत्यु की दशा में अपने परिवार को भी इसका फायदा दिलवा सकते हैं |
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद सामजिक सुरक्षा स्कीम है। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में निवेश करने से रिटायरमेंट के बाद के खर्च करने के लिए आपको नियमित आय मिलती है। केंद्र सरकार ने अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) को मई 2015 में शुरू किया था। इससे पहले असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए इस तरह की कोई योजना नहीं थी।
अटल पेंशन योजना में निवेश से रिटायर होने के बाद आप हर माह पेंशन पाने के हकदार हो सकते हैं। अटल पेंशन योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आपकी असामयिक मृत्यु हो जाती है तो आपके परिवार को फायदा जारी रखने का प्रावधान है। अटल पेंशन योजना
(Atal Pension Yojana) में निवेश करने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी और पत्नी की भी मृत्यु होने की स्थिति में बच्चों को पेंशन मिलने का प्रावधान है। रिटायर होने के बाद जीवनभर पेंशन पाने के लिए पेंशन स्कीम में कुछ सालों तक ही निवेश करना होता है। निवेश के साथ ही सरकार भी अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में अपनी ओर से भी अंशदान देती है।
अटल पेंशन योजना 2021
अटल पेंशन योजना 2021 (Atal Pension Yojana 2021)में निवेश करने के बाद लाभार्थियों को 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने पेंशन प्राप्त होगी। इस पेंशन से लाभार्थी अपना अच्छे से जीवनयापन कर सकते है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो लाभार्थी को दी जाने वाली पेंशन धनराशि उम्मीदवार की पत्नी को दी जाएगी तथा दोनों (पति ,पत्नी )की मृत्यु हो जाती है तो ये पेंशन धनराशि उल्लेखित नॉमिनी को दी जाएगी। Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA) एक नोडल एजेंसी की तरह कार्य करती है|
अटल पेंशन योजना 2021 का उद्देश्य
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्रो के कामगार लोगो को पेंशन देकर भविष्य को सुरक्षित करना है तथा आत्मनिर्भर बनाना है। यह एक सामाजिक सुरक्षा योजना है जिसका उद्देश्य योजना में शामिल होने वाले लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना (PM Atal Pension Yojana) के जरिये लोगो को सशक्त बनाना है|
इनके लिए है अटल पेंशन योजना
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में कोई भी भारतीय निवेश शुरू कर सकता है। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में भाग लेने के लिए लाभार्थी का बैंक खाता होना जरूरी है। अटल योजना में खाता खोलने के लिए इसे आधार कार्ड से जुड़ा होना भी जरूरी है। अटल पेंशन योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिल सकता है जो इनकम टैक्स स्लैब से बाहर हैं।
अटल पेंशन योजना में उम्र की सीमा
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) के लिए लोगों को 6 भागों में बांटा गया है। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) का फायदा उठाने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चहिए। अटल योजना के तहत पेंशन पाने के लिए लाभार्थी को कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा।
अटल योजना में कितना पेंशन मिलेगा
अटल स्कीम में पेंशन की रकम आपके द्वारा किए गए निवेश और लाभार्थी की उम्र पर निर्भर करती है। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) के तहत कम से कम 1000 रुपए और अधिकतम 5000 रुपए मासिक पेंशन मिल सकता है। 60 साल की उम्र से लाभार्थी को पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा।
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 10000 रुपए की प्रतिमाह पेंशन
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) को वृद्ध नागरिकों को पेंशन प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए की धनराशि पेंशन के रूप में प्रदान की जाती है। यह धनराशि लाभार्थियों द्वारा किए गए निवेश पर प्रदान की जाती है। देश के नागरिक इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष की आयु के बाद एक निश्चित पेंशन प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त करने की अधिकतम राशि 5000 रुपए है। पति और पत्नी दोनों के द्वारा अलग-अलग निवेश करके इस योजना के माध्यम से 10000 रुपए तक की राशि प्राप्त की जा सकती है। इस बात की जानकारी पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा प्रदान की गई है।
इस योजना को असंगठित क्षेत्र के नागरिकों के लिए आरंभ किया गया था। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी का बैंक में बचत खाता होना अनिवार्य है। अटल पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पति एवं पत्नी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अटल पेंशन योजना का लाभ
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) को असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को पेंशन प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए की पेंशन प्रतिमाह 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर आवेदक के निवेश के अनुसार प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत अब ग्राहकों को कर लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। इसकी जानकारी पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा ट्वीट के माध्यम से प्रदान की गई है। इस ट्वीट में यह बताया गया है कि वह सभी आयकर दाता जो 18 से 40 वर्ष की आयु के भीतर आते हैं। वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और इसी के साथ आयकर अधिनियम के सेक्शन 80CCD (1b) के अंतर्गत इस योजना में किए गए योगदान पर भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
बता दें कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ग्राहक का सेविंग बैंक अकाउंट या पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट होना अनिवार्य है। अटल पेंशन योजना(Atal Pension Yojana) को आधार एक्ट के सेक्शन 7 में भी शामिल कर लिया गया है। वह सभी नागरिक जो इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं उनको अपनी आधार संख्या का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा या फिर आधार प्रमाणीकरण के अंतर्गत नामांकन से गुजरना होगा।
अटल पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में आवेदन करने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेजों की जरुरत होगी। इसमें आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए तथा बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। आवेदक का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, स्थायी पता का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी।
अटल पेंशन योजना आवेदन प्रक्रिया
इस योजना का लाभ उठाने के लिए सभी नेशनलाइज्ड बैंक, एपीवाई योजना प्रदान करते हैं। इन बैंकों में जाकर एक एपीवाई अकाउंट खोला जा सकता है। अकाउंट ओपनिंग फॉर्म, बैंक की वेबसाइटों पर ऑनलाइन भी उपलब्ध है। आवेदन फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म, अंग्रेज़ी, तेलुगु, तमिल, उड़िया, मराठी, कन्नड़, गुजराती, और बंगला में उपलब्ध है। आवेदन फॉर्म को भरकर बैंक में सबमिट करना जरूरी होता है। एक मान्य मोबाइल नंबर देना होता है। आधार कार्ड की फोटोकॉपी सबमिट करनी पड़ती है। आवेदन मंजूर होने पर, एक कन्फर्मेशन मैसेज मिलता है।
अटल पेंशन योजना का फायदा
लाभार्थी जितनी जल्दी अटल पेंशन योजना से जुड़ेंगे उतना अधिक फायदा मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) से जुड़ता है तो उसे हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा। रिटायर होने के बाद 60 साल की उम्र से आपको हर महीने 5000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी।
एपीवाई में कौन शामिल नहीं हो सकता
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में ऐसे लोग शामिल नहीं हो सकते है जो आयकर के दायरे में आते हैं, सरकारी इम्प्लाई हैं या फिर पहले से ही ईपीएफ, ईपीएस जैसी योजना का लाभ ले रहे हैं। वे अटल पेंशन योजना का हिस्सा नहीं बन सकते।
हर महीने कर जमा सकते हैं 42 से 210 रुपए
हर महीने 1 हजार रुपए से 5 हजार रुपए पेंशन के लिए सब्सक्राइबर को 42 रुपए से लेकर 210 रुपए का भुगतान करना होगा। यह 18 साल की उम्र में स्कीम लेने पर होगा। अगर कोई सब्सक्राइबर 40 साल की उम्र में स्कीम लेता है तो उसे 291 रुपए से लेकर 1454 रुपए प्रतिमाह तक का मंथली कॉन्ट्रीब्यूशन करना होगा। सब्सक्राइबर जितना ज्यादा कॉन्ट्रीब्यूशन करेगा, उसे रिटायरमेंट के बाद उतनी ही ज्यादा पेंशन मिलेगी. हालांकि, यह 5 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होगी। इसलिए कॉन्ट्रीब्यूशन भी इसी हिसाब से होगा।
ऐसे खोलें अटल पेंशन खाता
किसी भी बैंक में जाकर अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। अटल पेंशन योजना का फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इस फॉर्म को भरकर आपको बैंक ब्रांच में जमा करना होगा। इसके साथ में अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी जमा करनी होगी। एप्लीकेशन अप्रूवड होने के बाद लाभार्थी के पास कंफर्मेशन का मैसेज आएगा।
SBI में खोल सकते हैं ऑनलाइन खाता
अगर लाभार्थी का खाता एसबीआई बैंक में है, तो नेट बैंकिंग से इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं। आवेदन के लिए पहले एसबीआई में लॉग इन करना होगा। इसके बाद e-Services लिंक पर क्लिक करना होगा। जो नया विंडो खुलेगा, उस पर एक लिंक सोशल सिक्युरिटी स्कीम के नाम से होगा। वहां क्लिक करना होगा। उसके बाद 3 विकल्प दिखेंगे, PMJJBY/PMSBY/APY। यहां लाभार्थी को APY यानी अटल पेंशन योजना
(Atal Pension Yojana) पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको अपनी पूरी डिटेल भरनी होगी। जिसमें सही अकाउंट नंबर, नाम, उम्र और पता आदि की जानकारी देनी होगी। पेंशन के विकल्पों में कौन सा चुन रहे हैं, मसलन 5000 रुपये मंथली। उसके बाद आपकी उम्र के आधार पर आपका मंथली कंट्रीब्यूशन तय हो जाएगा।
मृत्यु के बाद पेंशन
इस योजना में पेमेंट के लिए 3 तरह का प्लान चुन सकते हैं, मंथली निवेश, तिमाही निवेश या छमाही निवेश है। इनकम टैक्स के सेक्शन 80CCD के तहत इसमें टैक्स छूट का फायदा मिलता है। बता दें कि एक सदस्य के नाम से सिर्फ 1 ही अकाउंट खुलेगा। अगर 60 साल के पहले या बाद में सदस्य की मौत हो जाती है, तो पेंशन की राशि वाइफ को मिलेगी। अगर सदस्य और वाइफ दोनों की मौत हो जाती है तो सरकार नॉमिनी को पेंशन देगी।
अटल पेंशन योजना में लेन-देन की डिटेल
अटल पेंशन योजना ( Atal Pension Yojana ) को असंगठित क्षेत्रों के नागरिकों के लिए आरंभ की गई थी। यह एक रिटायरमेंट पेंशन योजना है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रीमियम का भुगतान करना होता है। अब सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना मोबाइल एप्लीकेशन आरंभ की गई है। इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से अब अटल पेंशन योजना के लाभार्थी हाल के पांच योग दानों की जांच निशुल्क कर सकते हैं। इसी के साथ लेन-देन डिटेल तथा ई PRAN भी डाउनलोड किया जा सकता है। अपनी लेनदेन की डिटेल देखने के लिए लाभार्थी अटल पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर उन्हें लॉग इन करना होगा। जिसके लिए उन्हें अपने PRAN और बचत बैंक खाते की डिटेल देनी होगी। यदि PRAN नंबर नहीं है तो लाभार्थी अपने नाम, खाता तथा जन्म तिथि के माध्यम से भी अपना अकाउंट लॉगिन कर सकता है। इस योजना के अंतर्गत आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80CCD(1) के अंतर्गत कर लाभ का भी प्रावधान है। उमंग ऐप के माध्यम से अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) के अंतर्गत लेनदेन की राशि, सदस्य राशि की कुल होल्डिंग, लेनदेन डिटेल आदि भी देखी जा सकती है।
योजना से 60 वर्ष से पहले एग्जिट
बता दें कि अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) एक प्रकार की पेंशन है जो रिटायरमेंट के बाद प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ खाता धारक 60 वर्ष की आयु के बाद उठा सकता है। इसके लिए खाताधारक को 60 वर्ष की आयु तक कंट्रीब्यूशन की राशि प्रदान करनी होगी। अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से पहले खाताधारक योजना से एग्जिट नहीं कर सकता। लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में जैसे कि कोई बीमारी या फिर मृत्यु की स्थिति में अटल पेंशन योजना से एग्जिट किया जा सकता है।
अटल पेंशन योजना में निकासी
60 वर्ष की आयु पूरी होने पर : 60 वर्ष पूरे होने के बाद अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) से ग्राहक निकासी कर सकता है। इस स्थिति में ग्राहक को पेंशन निकासी के बाद पेंशन प्रदान की जाएगी।
सब्सक्राइबर की मृत्यु की स्थिति में : यदि सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन की राशि सब्सक्राइब के पति या पत्नी को प्रदान की जाएगी। और यदि दोनों की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन कॉरपस उनके नॉमिनी को लौटा दिया जाएगा।
60 वर्ष की आयु से पहले निकासी : अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) से 60 वर्ष से पहले निकासी की अनुमति नहीं है। लेकिन कुछ असाधारण परिस्थितियों में विभाग द्वारा इसकी अनुमति दी गई है। जैसे कि यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है या फिर किसी टर्मिनल रोक की स्थिति में।
योजना की नई अपडेट
बता दें कि अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में अब साल में किसी भी समय पेंशन को बढ़ाया या घटाया जा सकेगा। इस नई सुविधा से अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana ) में रजिस्टर्ड 2.28 करोड़ सब्सक्राइबर्स को लाभ होगा। यह नई सुविधा एक जुलाई से प्रभावी हो गई है। PFRDA ने सभी बैंकों को साल में किसी भी समय पेंशन राशि में कमी या वृद्धि को प्रोसेस करने का निर्देश दिया है। हालांकि, एक वित्त वर्ष में एक बार ही इस सहूलियत का लाभ उठाया जा सकता है।
ग्राहकों के लिए सूचना अलर्ट
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत ग्राहकों को खाते में शेष राशि, अंशदान क्रेडिट आदि से संबंधित जानकारी एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जाती है। लाभार्थी गैर वित्तीय विवरण जैसे कि नामांकित व्यक्ति का नाम, पता, फोन नंबर आदि को भी एसएमएस के माध्यम से बदल सकता है। सभी ग्राहक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से सदस्यता, खाते के ऑटो डेबिट और खाते में शेष राशि से संबंधित जानकारी एसएमएस के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
योजना में नामांकन एवं भुगतान
सभी पात्र नागरिक खाते में ऑटो डेबिट सुविधा उपलब्ध करवाने के पश्चात अटल पेंशन योजना में शामिल हो सकता है। खाताधारक को लेट पेमेंट पेनेल्टी से बचने के लिए निर्धारित तिथि पर अपने बचत खाते में आवश्यक शेष राशि रखनी अनिवार्य है। पहले कंट्रीब्यूशन के भुगतान के आधार पर ही प्रतिमाह मासिक अंशदान भुगतान करना होता है। यदि लाभार्थी द्वारा समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है तो इस स्थिति में अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा और यदि भारत सरकार द्वारा दिया गया कोई योगदान है तो उसे भी जप्त कर लिया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए यदि खाताधारक द्वारा कोई भी गलत जानकारी प्रदान की गई है तो इस स्थिति में सरकारी योगदान को दंडमय ब्याज के साथ जप्त कर लिया जाएगा।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है। लाभार्थी 1000 से 5000 के बीच की पेंशन प्राप्त करने का ऑप्शन का चयन कर सकता है। जिसके लिए लाभार्थी को समय से अपना कंट्रीब्यूशन जमा करना होगा। लाभार्थी द्वारा पेंशन की राशि को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। पेंशन की राशि को केवल अप्रैल माह में ही घटाया या बढ़ाया जा सकता है। प्रत्येक ग्राहक को अटल पेंशन योजना में शामिल होने के पश्चात एक पावती पर्ची प्रदान की जाएगी जिसमे निश्चित रूप से गारंटी कृत पेंशन राशि, योगदान भुगतान की दे तिथि आदि रिकॉर्ड की जाएगी।
योजना में कंट्रीब्यूशन ना करने की स्थिति
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत यदि आवेदक कंट्रीब्यूशन नहीं करता है तो उसका अकाउंट 6 महीने बाद फ्रीज कर दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी निवेशक ने कोई निवेश नहीं किया है तो 12 महीने के बाद उसका अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा और 24 महीने के बाद उसका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। यदि आवेदक समय से भुगतान नहीं कर पाता है तो उसे पेनल्टी देनी होगी। यह पेनल्टी प्रतिमाह की 1 रुपए से लेकर 10 रुपए तक है।
ऐसे खोले मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग के बिना अटल पेंशन योजना अकाउंट
वह सभी लोग जिनके पास बैंक खाता है लेकिन वह नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप का उपयोग नहीं कर रहे हैं। जल्द ही अटल पेंशन योजना के अंतर्गत उनके लिए खाता खोलना आसान हो जाएगा। जल्द ही पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा जिसके अंतर्गत मौजूदा बचत खाताधारकों को ऑन बोर्डिंग के लिए वैकल्पिक चैनल शुरू करने की अनुमति दी गई है। इस चैनल के माध्यम से अब बिना मोबाइल ऐप तथा नेट बैंकिंग के खाता धारक अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अपना खाता खोल सकता है।
पहले अटल पेंशन योजना के अंतर्गत खाता सिर्फ मोबाइल ऐप तथा नेट बैंकिंग के माध्यम से ही खाता खोला जा सकता था। लेकिन अब इस नए कदम की वजह से खाताधारक बिना मोबाइल ऐप तथा नेट बैंकिंग के अपना खाता खोल सकते हैं।
यदि लाभार्थी अटल पेंशन योजना के अंतर्गत खाता खोलना चाहते हैं तो उनको बैंक से संपर्क करना होगा जहां आपका बचत खाता है। वहां से पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करना होगा। इसके बाद पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरकर और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को पंजीकरण फॉर्म से अटैच कर करके यह पंजीकरण फॉर्म उसी बैंक में जमा कर देना होगा। फॉर्म साथ अपना एक वैध फोन नंबर भी देना होगा जिस पर लाभार्थी को सभी एसएमएस प्राप्त होंगे।
ऐसे करें अटल पेंशन योजना कंट्रीब्यूशन चार्ट डाउनलोड
अटल पेंशन योजना कंट्रीब्यूशन चार्ट डाउनलोड करने के लिए सांसे पहले लाभार्थी को NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब लाभार्थी के सामने होम पेज खुलकर आएगा। होम पेज पर लाभार्थी को APY-कंट्रीब्यूशन चार्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। जैसे ही लाभार्थी इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो उनके सामने कंट्रीब्यूशन चार्ट खुल कर आ जाएगा। इस चार्ट में कंट्रीब्यूशन डिटेल चेक कर सकते हैं। लाभार्थी इस चार्ट को डाउनलोड करके फ्रेंड भी कर सकते हैं।











