Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Baba Ramdev News: महिलाओं पर फिसली बाबा रामदेव की जुबान,' ...कपड़े न भी पहनें महिलाएं तो भी अच्छी लगती हैं'

Janjwar Desk
26 Nov 2022 10:54 AM GMT
Baba Ramdev News: महिलाओं पर फिसली बाबा रामदेव की जुबान, ...कपड़े न भी पहनें महिलाएं तो भी अच्छी लगती हैं
x

Baba Ramdev News: महिलाओं पर फिसली बाबा रामदेव की जुबान,' ...कपड़े न भी पहनें महिलाएं तो भी अच्छी लगती हैं'

Baba Ramdev News: अपनी बदजुबानी को गर्व समझने वाले बाबा रामदेव के मुंह से फिर ऐसी बात निकली कि महिलाओं को शर्म से पानी पानी होना पड़ गया। महाराष्ट्र में कही गई इस अशोभनीय टिप्पणी का महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए बाबा को नोटिस भेजकर उनकी सफाई तलब की है।

Baba Ramdev News: अपनी बदजुबानी को गर्व समझने वाले बाबा रामदेव के मुंह से फिर ऐसी बात निकली कि महिलाओं को शर्म से पानी पानी होना पड़ गया। महाराष्ट्र में कही गई इस अशोभनीय टिप्पणी का महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए बाबा को नोटिस भेजकर उनकी सफाई तलब की है।

बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की मौजूदगी में बाबा रामदेव महिलाओं के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के दौरान बाबा रामदेव विषयांतर करते हुए महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी करने लगे। इसी दौरान एक ऐसी बात कही जिसे अशोभनीय कहा जा सकता है।

महिलाओं के परिधानों पर चर्चा करते हुए बाबा कार्यक्रम में अगली पंक्ति और पीछे बैठी महिलाओं के कपड़ों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहने लगे कि महिलाएं साड़ी पहनकर अच्छी लगती हैं। सलवार कमीज पहन कर भी अच्छी लगती हैं। मेरी नजर में कुछ भी न पहनें तो भी अच्छी लगती हैं। इसके बाद बाबा का "कुछ न पहने" वाला बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा।

बाबा रामदेव ने महिलाओं को लेकर जो कहा उसके बाद हंगामा मचना तय था, ऐसे में महिलाओं को लेकर विवादित बयान के बाद योग गुरु बाबा रामदेव मुश्किल शुरू हो गई। महाराष्ट्र महिला आयोग ने विवादित बयान को लेकर बाबा रामदेव को नोटिस भेजकर दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र महिला आयोग के ट्विटर अकाउंट से दी गई है।

महिला आयोग के अनुसार महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक कार्यक्रम में बोलते हुए बाबा रामदेव ने महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला यह अशोभनीय बयान दिया है। उनके बयान की शिकायत महिला आयोग में आई है। महाराष्ट्र महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। बाबा रामदेव दो दिनों में आयोग के कार्यालय में अपने बयान का खुलासा करें। महिला आयोग ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी जो अब सुर्ख़ियों में है। इसके साथ ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी बाबा की इस टिप्पणी का वीडियो ट्विट किया है।

बता दे कि हाई स्कूल फेल बाबा रामदेव के मुंह से निकली यह कोई पहली टिप्पणी नहीं है, जिसमें उनकी बदतमीजी दिखाई दी हो। इससे पहले वह कई बार ऐसी बदजुबानियां पहले भी कर चुके हैं। खास तौर पर जब कोई पत्रकार उनके मनमोहन सरकार के द्वारा भाजपा के पक्ष में कैंपेन करने के दौरान किए गए वायदों की बाबत सवाल करता है तो भी बाबा रामदेव इस तरह की उलजुलूल बातों से पत्रकार को चुप करा देते हैं। लेकिन अभी तक उनकी बदजुबानी के दायरे में सभी पुरुष आए हैं तो बात आई गई हो गई। लेकिन पहली बार बाबा महिलाओं से जुड़े इस मामले में महिला आयोग के निशाने पर आए हैं। देखना है कि महिला आयोग को वह किन शब्दों में अपनी सफाई पेश करते हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध