Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

सावधान रहें - चुनाव जीतने के लिए किसी बड़े हिंदू नेता की हत्या करवा सकती है BJP, राकेश टिकैत का दावा

Janjwar Desk
1 Sep 2021 2:39 AM GMT
सावधान रहें - चुनाव जीतने के लिए किसी बड़े हिंदू नेता की हत्या करवा सकती है BJP, राकेश टिकैत का दावा
x

राकेश टिकैत (file photo)

भाजपा किसी बड़े हिंदू लीडर की हत्या करवा कर देश में हिंदू मुस्लिम के नाम चुनाव जीतने की कोशिश में है। इस दौरान राकेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी को देश की सबसे खतरनाक राजनीतिक पार्टी करार दिया है...

जनज्वार, हरियाणा। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश के दौरे के बाद अब हरियाणा दौरे पर है। हरियाणा के सिरसा में एक किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें राकेश टिकैत भी शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) की सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस विधानसभा चुनाव से पहले किसी बड़े हिंदू लीडर की हत्या करवाई जा सकती है। इसलिए इन से बच कर रहना चाहिए।

भाजपा किसी बड़े हिंदू लीडर की हत्या करवा कर देश में हिंदू मुस्लिम (Hindu-Muslim) के नाम चुनाव जीतने की कोशिश में है। इस दौरान राकेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी को देश की सबसे खतरनाक राजनीतिक पार्टी करार दिया है। उनका कहना है कि जिन लोगों की भाजपा थी। उन नेताओं को भी घरों में कैद किया जा चुका है। इस देश पर सरकारी तालिबानियों का कब्जा हो गया है।

बीते दिनों करनाल में किसान प्रदर्शनकारियों पर हरियाणा पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जिस एसडीएम ने किसानों पर लाठियां चलवाई। आरएसएस में उसका चाचा बहुत बड़े होते पर कार्यरत है। सरकारी तालिबानियों का पहला कमांडर करनाल में मिल चुका है।

इस दौरान राकेश टिकैत ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठा करार देते हुए कहा कि उन्होंने साल 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था। अगर ऐसा नहीं होता तो अगले साल तक पूरे देश को पता चल जाएगा कि पीएम मोदी झूठ बोलते हैं।

टिकैत ने भाजपा सरकार की सरकारी नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के कर्ज माफ कर दिए जाते हैं। फिर वही कंपनियां देश की सरकारी संपत्तियों को खरीदते हैं। यह देश में क्या चल रहा है। अगर कोई किसान कर्ज ना चुका पाए तो उसका घर और जमीन तक बेच दी जाती है।

Next Story

विविध