Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

RIP Sir : बेटी Mallika Dua ने लिखा भावुक पोस्ट कहा- उम्रभर मां के साथ रहे फिर उनके पास चले गये पद्मश्री पिता..#Vinod Dua

Janjwar Desk
4 Dec 2021 2:52 PM GMT
rip sir vinod dua
x

विनोद दुआ (11 march 1954-04 december 2021)

हमेशा सच के साथ रहे। वह अब मॉम और अपनी पत्‍नी चिन्‍ना के पास पहुंच गए हैं। स्‍वर्ग में भी शायद वे एक साथ गाते, खाना बनाते, यात्रा करते हुए एक-दूसरे का सहारा बनें...

RIP Sir : जाने-माने पत्रकार विनोद दुआ अब इस दुनिया में नहीं रहे। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। विनोद दुआ की मौत के बाद उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भावुक कर देने वाला एक पोस्ट लिखा है। मल्लिका दुआ ने बताया है कि उनके पिता का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

इससे पहले भी विनोद दुआ के निधन की अफवाह उड़ी थी, जिस पर मल्लिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर बताया था कि उनके पिता अभी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इस तरह उनके निधन की झूठी अफवाहें न फैलाई जाएं।

आपको बता दें कि, 67 साल की उम्र में विनोद दुआ का निधन हुआ है। विनोद दुआ इस साल की शुरुआत में कोविड-19 से ग्रस्त हुए थे, जिसके बाद उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में भर्ती होने के बाद और इलाज के बाद भी उनके स्वास्थय में खास सुधार नहीं आ रहा था। इससे पहले उनकी पत्नी पद्मावती 'चिन्ना' दुआ का भी जून में कोविड-19 के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के बाद निधन हो गया था।

मल्लिका दुआ का पोस्ट

मलिका की पोस्ट से भावुक हुआ बॉलिवुड

पिता के निधन पर बेटी मल्लिका दुआ ने लिखा, 'पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। वह हमेशा बेपहरवाह, निडर और असाधारण रहे। उनकी जिंदगी अनूठी रही। रेफ्यूजी कॉलोनी से लेकर दिल्‍ली तक उन्‍होंने 42 साल के दौरान पत्रकारिता के उच्‍चतम पैमानों का छुआ। हमेशा सच के साथ रहे। वह अब मॉम और अपनी पत्‍नी चिन्‍ना के पास पहुंच गए हैं। स्‍वर्ग में भी शायद वे एक साथ गाते, खाना बनाते, यात्रा करते हुए एक-दूसरे का सहारा बनें।'

विनोद दुआ के निधन पर पत्रकारिता जगत ही नहीं बल्कि बॉलीवुड भी शोक की लहर है। उनके निधन पर सोनाली बेंद्रे से लेकर फरहान अख्तर तक ने विनोद दुआ को श्रद्धांजलि अर्पित की है। विनोद दुआ के निधन पर ट्वीटर में RIP Sir ट्रेंड कर रहा है।

Next Story

विविध