Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Big Accident In Karnataka: कर्नाटक में भीषण दुर्घटना: बस पलटने से 8 लोगों की मौत, 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल

Janjwar Desk
19 March 2022 11:55 AM IST
Big Accident In Karnataka: कर्नाटक में भीषण दुर्घटना: बस पलटने से 8 लोगों की मौत, 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल
x

Big Accident In Karnataka: कर्नाटक में भीषण दुर्घटना: बस पलटने से 8 लोगों की मौत, 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल

Big Accident In Karnataka: कर्नाटक के तुमकुर ज़िले के पावागड़ा के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.

Big Accident In Karnataka: कर्नाटक के तुमकुर ज़िले के पावागड़ा के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस तामकुड़ जिले के पावागड़ा इलाके में अचानक से पलट गई और बस के पलटने से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, मृतकों में ज्यादातक छात्र हैं जो बस से यात्रा कर रहे थे. वहीं दुर्घटना में 20 लोग गंभीर रुप से घायल हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक यात्री बस आज सुबह अचानक पलट गई जिसके बाद चीख-पुकार मच गई. बस में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने बताया कि जांच से पता चलता है कि चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद 60 यात्रियों को लेकर जा रही बस अचानक से पलट गई.अधिकारियों ने कहा कि 20 घायलों में से आठ की हालत ज्यादा गंभीर है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

Next Story

विविध