बिहार

Breaking: बिहार में छठ पूजा के समय घाट पर भौकाल में की फायरिंग, 5 लोग हुए जख्मी

Janjwar Desk
20 Nov 2020 3:20 PM GMT
Breaking: बिहार में छठ पूजा के समय घाट पर भौकाल में की फायरिंग, 5 लोग हुए जख्मी
x

छठ घाट पर फायरिंग करता युवक photo:social media

सारण जिला के मांझी प्रखंड के मुबारकपुर छठ घाट पर लोग सायंकालीन अर्घ्यदान के लिए जुटे हुए थे, इसी दौरान अपराधी प्रवृत्ति के एक युवक ने वहां फायरिंग शुरू कर दी...

जनज्वार ब्यूरो, पटना। राज्य के सारण जिला में छठ पूजा खूनी हो गई। यहां सायंकालीन अर्घ्यदान के समय छठ घाट पर हुई फायरिंग में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फायरिंग करने वाले की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटना के संबन्ध में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सारण जिला के मांझी प्रखंड के मुबारकपुर स्थित छठ घाट पर लोग सायंकालीन अर्घ्यदान के लिए जुटे हुए थे। इसी दौरान अपराधी प्रवृत्ति के एक युवक ने अति उत्साह में वहां अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में 5 लोग गोली लगने से जख्मी हो गए।

घटना के बाद छठ घाट पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और रंग में भंग हो गया। फायरिंग करने के बाद अपराधी फरार हो गया। इस फायरिंग में ऋतिक सिंह, सोनू सिंह, गोलू सिंह, सुधीर सिंह और गिरिजा देवी घायल बताए जाते हैं। घायलों में गिरिजा देवी, ऋतिक सिंह और सोनू सिंह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले अपराधी की पहचान कर ली गई है और पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। फायरिंग करने वाला अपराधी कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था।

Next Story

विविध