Begin typing your search above and press return to search.
बिहार

UP बाद के बिहार में गैंगरेप, पीड़िता को कीचड़ में दबा कर मारने की कोशिश, नीतीश के सुशासन की खुल गई पोल

Janjwar Desk
2 Oct 2020 8:30 AM GMT
UP बाद के बिहार में गैंगरेप, पीड़िता को कीचड़ में दबा कर मारने की कोशिश, नीतीश के सुशासन की खुल गई पोल
x
ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपित लड़के, लड़की का मुंह कपड़े से बांधकर खेत के कीचड़ में पैर से दबा कर उसकी जान लेने की कोशिश कर रहे थे। तभी कुछ दूर मौजूद लड़कियों ने जब यह देखा तो शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर ग्रामीणों ने एक आरोपी को धर दबोचा। फिर पुलिस गांव पहुंची और दूसरे आरोपित को खोजकर पकड़ लिया गया, जबकि तीन आरोपित फरार बताए जाते हैं।

जनज्वार ब्यूरो, पटना। उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुई घटना से देशभर में रोष है। यह मामला अभी चल ही रहा था कि बिहार के कैमूर जिले में भी गैंगरेप के बाद पीड़िता को कीचड़ में दबा कर मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां घास काटने गई लड़की से दो लड़कों ने गैंगरेप किया गया। जिसके बाद लड़कों ने खेत के कीचड़ में पीड़िता का मुंह दबाकर उसको जान से मारने की कोशिश की।

ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपित लड़के, लड़की का मुंह कपड़े से बांधकर खेत के कीचड़ में पैर से दबा कर उसकी जान लेने की कोशिश कर रहे थे। तभी कुछ दूर मौजूद लड़कियों ने जब यह देखा तो शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर ग्रामीणों ने एक आरोपी को धर दबोचा। फिर पुलिस गांव पहुंची और दूसरे आरोपित को खोजकर पकड़ लिया गया, जबकि तीन आरोपित फरार बताए जाते हैं।

मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का बताया जाता है। यहां चार लड़कियां एक साथ खेत में घास काटने के लिए गई थीं, तभी बगल के गांव के आरोपित पांच लड़कों ने उन्हें घेर लिया। बताया जाता है कि इस दौरान तीन लड़कियां बचकर भाग गईं, जबकि एक लड़की को दो लड़कों ने पकड़ लिया और बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। जबकि बाकी तीनों लड़के भी वहीं मौजूद रहे। जैसे ही यह बात लड़की के परिजनों और गांव वालों को पता चली तो पूरा गांव खेतों की तरफ दौड़ पड़ा।

ग्रामीणों को देख पांचों युवक भागने लगे। इस दौरान गामीणों ने एक आरोपित लड़के को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। इस बीच चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी खदेड़ कर पकड़ लिया, लेकिन तीन आरोपी भाग निकले।

उधर कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद ने कहा 'चैनपुर थाना क्षेत्र का मामला है, लड़की का आरोप है कि खेत में घास काटने के दौरान एक-दो लड़कों द्वारा उसके साथ गलत काम किया गया है, अन्य तीन लड़के उनके साथ थे। पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मेडिकल बोर्ड गठित कर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है। दो लड़के जिनका नाम बता रही थी, उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। जो दो लड़के पकड़े गए हैं उनकी भी मेडिकल जांच कराई जा रही है।'

Next Story

विविध