Begin typing your search above and press return to search.
बिहार

दरभंगा में प्रेमी की मां की लड़की वालों ने राहगीर से भरवा दी मांग, करने लगे मुंडन, जुटी भीड़ तो भागे

Janjwar Desk
16 Nov 2020 2:42 AM GMT
दरभंगा में प्रेमी की मां की लड़की वालों ने राहगीर से भरवा दी मांग, करने लगे मुंडन, जुटी भीड़ तो भागे
x

file photo

बिहार के दरभंगा जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना है, जब एक लड़के-लड़की के प्रेम विवाह करने पर युवक की मां का लड़की के परिजनों ने जबरन दूसरे व्यक्ति से मांग भरवा दिया और उसके बाद उनके सिर का मुंडन करने लगे...

जनज्वार। बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाने के आधारपुर गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। यहां एक युवक द्वारा अपनी प्रेमिका से शादी करने के बाद लड़की वालों ने लड़के की मां को सार्वजनिक रूप से न सिर्फ अपमानित किया, बल्कि सरे राह चलते एक अनजान राहगीर को पकड़ कर उससे उनकी मांग भरवा दी।

लड़की वालों ने महिला के साथ अपमानजनक व्यवहार, मारपीट व अश्लील हरकत की और उसके बाद वे उनके सिर का मुंडन करने लगे, तभी आसपास के लोग घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में जुटे और इसके बाद लड़की वाले वहां से भाग गए। लोगों ने घटना को लेकर एक पंचायत भी की और मामले की गुस्सा व्यक्त किया।

वहीं, लड़की के परिजनों ने मामले को तूल पकड़ता देख अपने बचाव में कहा कि लड़के की मांग उन राहगीर से उन्होंने इस वजह से भरवायी ताकि लड़के को लोगों की इज्जत का महत्व समझ में आए। लड़के ने जिस लड़की से प्रेम विवाह किया, उसके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं और वह गांव में अपनी चाची के साथ रहती है। 12 नवंबर को मैट्रिक की सेंटप परीक्षा देने कोर्थू के लिए निकली और उसके बाद वापस नहीं लौटी।

लड़की के घर वालों ने खोजबीन की थी तो उसके प्रेमी के साथ जाने की जानकारी मिली। इसके बाद लड़की की चाची ने घनश्यामपुर थाने में सात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। उधर, लड़का व लड़की आगरा होते हुए मंुबई चले गए और वहां शादी कर ली।

लड़के व लड़की को जब यह जानकारी मिली की मामला थाना पहुंच गया है तो दोनों ने सोशल मीडिया पर अपना शादी का फोटो डाला ताकि लोगों यह समझ व मान लें कि वे शादी कर चुके हैं। हालांकि सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर लड़की के परिजन भड़क गए और उन्होंने लड़के के परिजनों को अपमानित किया। उधर, पुलिस ने कहा है कि दोनों ओर से मामला दर्ज कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Next Story

विविध