Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Blast In Nitish Kumar Event : नालंदा में नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान धमाका, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक

Janjwar Desk
12 April 2022 12:39 PM GMT
Blast In Nitish Kumar Event : नालंदा में नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान धमाका, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक
x

 नालंदा में नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान धमाका, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक

Blast In Nitish Kumar Event : स्कूल में बने पंडाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 250 लोगों से आवेदन ले रहे थे, तभी अचानक पंडाल में बनाए गए मंच के पीछे धमाका हुआ, धमाके की आवाज के बाद मौके पर भगदड़ मच गई...

Blast In Nitish Kumar Event : बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की सुरक्षा में बड़ी चूक (Nitish Kumar Security Lapses) का मामला सामने आया है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज मंगलवार 12 अप्रैल को बिहार के नालंदा में एक जनसभा क संबोधित करने पहुंचे थे। यहां जनसभा नालंदा स्थित सिलाव क्षेत्र में हो ही रही थी कि अचानक यहां बम विस्फोट (Blast In Nitish Kumar Event) हो गया। बम के धमाके से मौके पर अफरा- तफरी मच गई।

नीतीश कुमार सुरक्षित - पुलिस का दावा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभा में फिर उस समय अराजकता की स्थिति देखने को मिली, जब वहां एक बम फेंका गया। इसे नीतीश कुमार की सुरक्षा में भारी चूक (Nitish Kumar Security Lapses) माना जा रहा है। बता दें कि नालंदा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान यह बम फोड़ा (Blast In Nitish Kumar Event) गया है। पुलिस का दावा है कि नीतीश कुमार पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस के अनुसार पटाखा बम फोड़ा गया था। इस घटना में किसी के घायल होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

15 फीट की दूरी पर फूटा बम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नालंदा में नीतीश कुमार एक जनसंवाद कार्यक्रम करने गए थे। सिलाव के गांधी हाई स्कूल में जनसंवाद कार्यक्रम चक रहा था। उनकी सभा से महज 15 मीटर दूर ये बम फूटा है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उसका नाम सुभम बताया जा रहा है। युवक का कहना है कि वो राष्ट्रपिता से जुड़े प्रोग्राम में क्रियान्वित करता रहता है। बीएससी के छात्र ने सीएम का ध्यान आकृष्ट करने के लिए बम फोड़ा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है।


पंडाल में बने मंच की पीछे हुआ धमाका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब स्कूल में बने पंडाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 250 लोगों से आवेदन ले रहे थे, तभी अचानक पंडाल में बनाए गए मंच के पीछे धमाका हुआ। धमाके की आवाज के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घटना के समय नीतीश कुमार पंडाल में बैठे लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। अचानक पंडाल में बनाये गए मंच की पीछे धमाका हुआ। तेज आवाज होने से प्रोग्राम में भगदड़ मच गई। पुलिस का कहना है कि ये पटाखा बम था जो मंच के पीछे खेत में फोड़ा गया था। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच जारी है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उस युवक ने किस वजह से यह हरकत की है।

Next Story

विविध