Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

'दुर्भावनापूर्ण अभियान' चलाने वाले मीडिया हाउसों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी रिया चक्रवर्ती

Janjwar Desk
10 Oct 2020 9:10 AM GMT
दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाने वाले मीडिया हाउसों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी रिया चक्रवर्ती
x
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि 'उनका नाम और प्रतिष्ठा बरकरार है। वह उन सभी बेवकूफों से लड़ेंगी जिन्होंने उनकी महत्वाकांक्षा और उनके भविष्य को खराब करने की कोशिश की थी....'

मुंबई। मुंबई की बाइकुला जेल में 28 दिन बिताने के बाद रिया चक्रवर्ती बाहर आईं तो उनके वकील सीत मानशिंदे ने कहा कि वे उन मीडिया एजेंसियों के किलाफ कानूनी कार्रवाई की योजना बना रहे हैं जिन्होंने अभिनेत्री को बदनाम किया है।

उन्होंने कहा, कानून में जो भी जरूरी होगा हम गलत के खिलाफ लड़ने की इच्छा रखते हैं, उनके खिलाफ विभिन्न चैनलों, मीडिया हाउसों और मीडिया जगत के कई नीच लोगों के द्वारा दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया गया। वकील ने आगे कहा, उनकी (रिया) की संवेदनाएं मेरे मुकाबले बहुत मजबूत हैं। वह एक फाइटर है, वह एक टाइगर है, वह एक बंगाली टाइगर है और वह इसके लिए लड़ेगी।

उन्होंने आगे कहा, 'उनका नाम और प्रतिष्ठा बरकरार है। वह उन सभी बेवकूफों से लड़ेंगी जिन्होंने उनकी महत्वाकांक्षा और उनके भविष्य को खराब करने की कोशिश की थी।'

मुंबई उच्च न्यायालय ने 7 अक्टूबर को रिया चक्रवर्ती को जमानत दी और देखा गया कि एनडीपीएस अधिनियम की धारा 27 ए मामले में लागू नहीं थी।

रिया चक्रवर्ती अभी जमानत पर बाहर हैं, अदालत ने उन्हें जांच एजेंसी को अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा है। रिया को अगले 10 दिनों के लिए सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच निकटतम पुलिस स्टेशन को रिपोर्ट करने के लिए भी कहा गया है।

Next Story

विविध