BrahMos Missile Misfire: ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग मामले में कड़ी कार्रवाई, भारतीय वायुसेना के तीन अधिकारी हुए बर्खास्त

BrahMos Missile Misfire: भारतीय वायुसेना में सेवा दे रहे तीन अधिकारियों (service of three Indian Air Force (IAF) officers) को ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना (Brahmos missile misfire incident) में कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया गया है। ये मिसाइल गलती से पाकिस्तान में जा गिरी थी। 9 मार्च 2022 को ब्रह्मोस मिसाइल गल्ती से फायर हो गई थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में चूक से गिरी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल मामले में जांच के बाद तीन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। भारतीय वायुसेना ने इसकी जानकारी दी है। वायुसेना अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा इन तीनों अधिकारियों की सेवा को तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है। अधिकारियों को 23 अगस्त मंगलवार को बर्खास्त करने का आदेश दिया।
तीनों अधिकारियों को 9 मार्च 2022 को ब्रह्मोस मिलाइस मिसफायरिंग मामले में मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से इन तीनों की सेवाओं को बर्खास्त कर दिया गया है। भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी ने कहा है कि जिन अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। उनमें एक ग्रुप कैप्टन, एक विंग कमांडर और एक स्क्वाड्रन लीडर शामिल है।
जानकारी के लिए बता दें कि एक ग्रुप कैप्टन और दो विंग कमांडरों को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया गया। 9 मार्च 2022 को गलती से एक ब्रह्मोस मिसाइल दागी गई थी। घटना के लिए जिम्मेदारी तय करने सहित मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए गठित एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी में दोषी पाया।










