Bulli Bai Deals Update: गिरफ्तार हुआ Bulli Bai Deals का मास्टरमाइंड, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा नीरज बिश्नोई को

Bulli Bai Deals Update: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन यूनिट (IFSO) को विवादित बुल्ली बाई एप (Bulli Bai App) मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. IFSO ने आज गुरुवार को असम से इसके मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अब दिल्ली लाया जा रहा है. आईएफएसओ दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर कीपीएस मल्होत्रा ने बताया कि नीरज बिश्नोई (Neeraj Bishnoi) को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ टीम ने असम से गिरफ्तार कर लिया है.
बिश्नोई इस पूरे प्रकरण का मुख्य साजिशकर्ता है और उसने ही GitHub पर बुल्ली बाई एप बनाया. वही इस एप का प्रमुख अकाउंट होल्डर है. बिश्नोई को अब दिल्ली लाया जा रहा है. ऑपरेशंस यूनिट ने बताया कि बीस वर्षीय नीरज बिश्नोई असम में जोरहाट स्थित दिगंबर का निवासी है. वो वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में बीटेक का छात्र है. बुल्ली बाई केस बीते बुधवार को ही आईएफएसओ को ट्रांसफर किया गया.
डीसीपी (आईएफएसओ) केपीएल मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ टीम ने असम से नीरज बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। ये बुल्ली बाई का मुख्य साजिशकर्ता, क्रिएटर और एप का मेन ट्विटर अकाउंट होल्डर है। उसे दिल्ली लाया जा रहा है। केपीएल मल्होत्रा ने कहा कि नीरज बिश्नोई असम के जोरहाट के दिगंबर इलाके का रहने वाला है। वे वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल से बीटेक कर रहा हैं।





