Helicopter Crash Viral Video: कैसे हुआ CDS रावत का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, क्रैश से पहले का वीडियो आया सामने

Helicopter Crash Viral Video: पिछले रोज तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हादसे का वीडियो सामने आया है. इस VIDEO को समाचार एजेंसी ANI ने ट्वीट किया है और इसमें कहा गया है कि यह स्थानीय लोगों से हासिल हुआ है. इसमें दावा किया गया है कि यह कल दोपहर को भारतीय वायु सेना के Mi 17 V5 हेलिकॉप्टर के क्रैश होने से ठीक पहले का है. हालांकि वायुसेना ने इसकी सदाकत अब तक पर कोई कमेंट नहीं किया है.
#WATCH | Final moments of Mi-17 chopper carrying CDS Bipin Rawat and 13 others before it crashed near Coonoor, Tamil Nadu yesterday
— ANI (@ANI) December 9, 2021
(Video Source: Locals present near accident spot) pic.twitter.com/jzdf0lGU5L
बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को मिलिट्री विमान से दिल्ली लाया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार कल यानी शुक्रवार को जनरल रावत के अंतिम दर्शन के लिए उनका शव उनके आवास पर रखा जाएगा. लोग सुबह 11 से 2 बजे तक रावत को अंतिम सलामी दे पाएंगे.कल दो बजे के बाद रावत के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी. उनके आखिरी सफर को कामराज मार्ग से शुरू कर दिल्ली कैंटोनमेंट के ब्रार स्क्वायर श्मशान घाट तक ले जाया जाएगा. वहीं मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे.
हेलीकॉप्टर में सीडीए जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 12 अन्य सुरक्षा अधिकारी सवार थे। हेलीकॉटर क्रैश होने के चलते उसमें सवार सीडीएस रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई।
लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने बयान में कहा कि कुन्नूर के पास जंगल में कुछ स्थानीय लोगों ने हेलीकॉप्टर के अवशेषों को आग की लपटों से घिराह हुआ देखा। स्थानीय प्रशासन से एक बचाव दल घटनास्थल पहुंचकर बचाव अभियान कर लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हेलीकॉप्टर में सवार कुल 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई।











