Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

नहीं रहे विश्व के सबसे बड़े परिवार के मुखिया चाना, 100 कमरों वाले 4 मंजिला मकान में रहते थे 181 सदस्य

Janjwar Desk
14 Jun 2021 2:44 AM GMT
नहीं रहे विश्व के सबसे बड़े परिवार के मुखिया चाना, 100 कमरों वाले 4 मंजिला मकान में रहते थे 181 सदस्य
x

परिवार के 181 सदस्यों के साथ मिजोरम में सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोना चाना का निधन. File Photo

जियोना बीमारी के चलते 7 जून से खाना छोड़ चुके थे। आइजॉल के कुछ डॉक्टर करीब 100 किमी दूर स्थित उनके गांव बक्तावंग के घर में ही उनका इलाज कर रहे थे। 11 जून को ब्लड चढ़ाए जाने के बाद वह कोमा में चले गये थे...

जनज्वार, मिजोरम। 94 बच्चे, 39 पत्नियां, 14 बहुएं, 34 पौत्र-पौत्री वो भी एक परिवार, एक व्यक्ति के। जी यह सच है, विश्व के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोना चाना का निधन हो गया। जियोंना के परिवार में कुल 181 सदस्य थे। रविवार को चाना ने राजधानी आइजॉल के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

परिजनो के मुताबिक जियोना बीमारी के चलते 7 जून से खाना छोड़ चुके थे। आइजॉल के कुछ डॉक्टर करीब 100 किमी दूर स्थित उनके गांव बक्तावंग के घर में ही उनका इलाज कर रहे थे। 11 जून को ब्लड चढ़ाए जाने के बाद वह कोमा में चले गये थे।

जिसके बाद उन्हें आइजॉल के एक अस्पताल में लाया गया था। यहां कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। वह इसाई धर्म की एक शाखा चाना पॉल के प्रमुख थे। लगभग 400 अनुयायी परिवारों वाली के 2000 सदस्यों वाली इस शाखा की शुरूआत 1942 में जियोना के पिता ने ही की थी।

जियोना की यह शाखा पुरूषों को बहुविवाह करने की इजाजत देती थी। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने जियोना के निधन पर दुख जताया है। उन्होने बताया कि जियोना का गांव बक्तावंग तियांगनुआम अहम पर्यटन केंद्र में से एक है।

100 कमरे हैं जिसमें रहता है परिवार


जियोना का पूरा परिवार 181 सदस्यों वाला है। परिवार पहाड़ों के बीच बने 100 कमरों वाले 4 मंजिला मकान में एक साथ रहता है। परिवार 2011 और 2013 में 'रिप्लेज बिलीव इट ऑर नॉट' में विश्व की शीर्ष 11 आश्चर्यजनक कहानियों में शामिल हो चुका है।

Next Story

विविध