Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Club House App : 'क्लब हाउस' पर मुस्लिम महिलाएं यौन कुंठित कट्टरपंथियों की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों की हुईं शिकार

Janjwar Desk
19 Jan 2022 6:22 AM GMT
Club House App : क्लब हाउस पर मुस्लिम महिलाएं यौन कुंठित कट्टरपंथियों की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों की हुईं शिकार
x

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल

Club House App : दिल्ली महिला आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस में 'क्लब हाउस' (Club House) नामक ऐप (App) पर मुस्लिम महिलाओं को लेकर अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की मांग की गई है...

Club House App : दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for Women) ने आज बुधवार 19 जनवरी को साइबर क्राइम सेल, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है| बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस में 'क्लब हाउस' (Club House) नामक ऐप (App) पर मुस्लिम महिलाओं को लेकर अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की मांग की गई है| बता दें कि आयोग ने ट्विटर पर ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो का संज्ञान लिया है|

यह है आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में आरोप है कि वीडियो क्लब हाउस ऐप पर हो रही एक अभद्र बातचीत का था| ऐप पर इस बातचीत का विषय 'मुस्लिम लड़कियां हिंदू लड़कियों से ज्यादा खूबसूरत होती हैं' था| इस वीडियो में सभी प्रतिभागियों को मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए स्पष्ट रूप से सुने जाने का दावा है| जिसके बाद इस मामले को दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है|

कार्यवाही की मांग

बता दें कि इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस से अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है| साथ ही इस मामले में दिल्ली पुलिस से तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा गया है| इसके साथ ही दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 5 दिन में यानी 24 जनवरी तक सौंपने को कहा है|

पुलिस को किया गया नोटस जारी

बता दें कि इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने इस शर्मनाक घटना पर दुख जताते हुए कहा कि किसी ने मुझे ट्विटर टैग कर क्लब हाउस ऐप पर हुई विस्तृत अश्लील ऑडियो बातचीत के बारे में बताया| बातचीत में मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाया गया और अभद्र टिप्पणियां की गईं| हद है कि देश में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं| दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होना बेहद जरूरी है और इसलिए मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है|

Next Story

विविध