Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Congress New Punjab President : कौन हैं अमरिंदर सिंह 'राजा'? जिन्हें सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस की कमान सौंप दी है

Janjwar Desk
10 April 2022 9:15 AM GMT
Congress New Punjab President : कौन हैं अमरिंदर सिंह राजा? जिन्हें सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस की कमान सौंप दी है
x

Congress New Punjab President : कौन हैं अमरिंदर सिंह 'राजा'? जिन्हें सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस की कमान सौंप दी है

Congress New Punjab President : कांग्रेस के नए पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा पंजाब में कांग्रेस पार्टी के तेजतर्रार नेता माने जाते हैं। चरणजीत सिंह चन्नी की पिछली सरकार में उन्हें परिवहन मंत्री का पद दिया गया था...

Congress New Punjab President : कांग्रेस (Congress) ने पंजाब में चन्नी सरकार (Channi Government) में परिवहन मंत्री रहे अमरिंदर सिंह राजा (Amrinder Singh Raja) को सूबे का नया पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार (09 अप्रैल, 2022) को पार्टी हाईकमान ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की बागडोर सौंप दी है। बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस की कमान अमरिंदर सिंह राजा को सौंपने के फैसले पर ​अंतिम मुहर शनिवार की देर रात कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने लगायी है।

कांग्रेस के नए पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा पंजाब में कांग्रेस पार्टी के तेजतर्रार नेता माने जाते हैं। चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi) की पिछली सरकार में उन्हें परिवहन मंत्री का पद दिया गया था। पूर्व में अमरिंदर सिंह राजा भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। वे 2014 से 2018 तक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थै। राजा इस बार के विधानसभा चुनावों में जीतने वाले 18 विधायकों में से एक हैं। आम आदमी पार्टी की लहर के बीच भी उन्होंने लगातार तीसरी बार Gidderbaha सीट पर जीत हासिल की है।

अमरिंदर सिंह राजा ने साल 2012 और साल 2017 के चुनावों में गिद्दड़बाहा से आराम से जीत हासिल की थी। 2017 के विधानसभा चुनावों में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने के बावजूद उन्हें कैप्टन अमरिंदर अमरिंदर सिंह की सरकार में जगह नहीं मिली थी। उनकी जगह मनप्रीत बादल जो राजा के राजनीतिक प्रतिद्वंदी माने जाते थे और उसी समय कांग्रेस में शामिल हुए थे वित्त मंत्री बनाए गए थे।

मनप्रीत को हराकर पंजाब की राजनीति में शानदार शुरुआत करने वाले राजा के लिए कैबिनेट से बाहर रहना उस समय भले ही अपमानजनक था पर जब चन्नी की सरकार बनी तो नए मंत्रिमंडल में अमरिंदर सिंह राजा को परिवहन मंत्री की जगह मिल गयी थी।

गौरतलब है कि बीते पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी से करारी हार मिली थी। इन चुनावों के बाद आप की ओर से भगवंत मान (Bhagwant Mann) पंजाब के नए मुख्यमंत्री बने थै। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने हार के बाद पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फरमान जारी ​कर दिया था जिसके बाद सिद्धू ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज कर इसकी प्रति सोशल मीडिया पर भी जारी कर दी थी।

Next Story

विविध