Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Congress Protest News : प्रियंका गांधी को घसीटते हुए ले जाती पुलिस का वीडियो वायरल, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

Janjwar Desk
5 Aug 2022 1:17 PM GMT
Congress Protest News : प्रियंका गांधी को घसीटते हुए ले जाती पुलिस का वीडियो वायरल, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
x

Congress Protest News : प्रियंका गांधी को घसीटते हुए ले जाती पुलिस का वीडियो वायरल, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

प्रियंका और राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, प्रियंका गांधी को महिला पुलिसकर्मियों ने घसीटते हुए गाड़ी में बैठाया, जिसका वीडियो शेयर करते हुए लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे...

Congress Protest News : महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने आज केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। नई दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता का विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका और राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रियंका गांधी को महिला पुलिसकर्मियों ने घसीटते हुए गाड़ी में बैठाया। जिसका वीडियो शेयर करते हुए लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे।

प्रियंका गांधी ने महंगाई पर सरकार के खिलाफ बोला हमला

प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी नेता कहते हैं कि उन्हें महंगाई नहीं दिख रही है। जनता महंगाई से परेशान है और हम महंगाई दिखाने के लिए ही प्रधानमंत्री आवास की ओर जा रहे थे। पीएम पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा, 'मोदी जी ने हिंदुस्तान की संपत्ति को अपने मित्रों को दे दिया है, विपक्ष में जो भी इनकी आवाज दबाने की कोशिश करता है, उन्हें यह डराने लगते हैं। हम डरने वालों में से नहीं हैं।

प्रियंका गांधी को घसीट कर ले जाती पुलिस का वीडियो वायरल

प्रियंका गांधी को घसीट कर ले जाती पुलिस का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि प्रियंका गांधी ने केवल महिला पुलिसकर्मियों के हाथ ही नहीं मरोड़े बल्कि उन्हें पैर से धक्का भी दिया है। बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कमेंट किया कि प्रियंका गांधी महिला पुलिसकर्मियों को पैर मार रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने दूसरी तस्वीर शेयर कर लिखा कि प्रियंका गांधी देश के सुरक्षाकर्मियों का सम्मान करती हुई।

वीडियो पर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमलावर

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि सारे के सारे हिंदुस्तान के इंस्टिट्यूशन आज भाजपा और RSS के कंट्रोल में है, आज विपक्ष की आईडिया पर आक्रमण हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि शाखों से टूट जाए वो पत्ते नहीं हैं हम, आंधी से कोई कह दे कि औकात में रहे। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने प्रियंका गांधी की तस्वीर के साथ लिखा, ' इंदिरा गांधी की पोती प्रियंका गांधी को घसीट रहे हो, वक्त बदलेगा तो दे तुम्हें घसीट कर सत्ता से बाहर कर देगा।'

यूजर्स ने वीडियो पर दिए ऐसे कमेंट्स

पत्रकार आदेश रावल ने प्रियंका गांधी का वीडियो शेयर कर कमेंट किया कि सरकार की डार्लिंग, विपक्ष की डायन…महंगाई।

वहीं मनीष पांडे नाम के एक यूजर ने लिखा है कि सड़क पर संघर्ष, राजनैतिक दलों को करते रहना चाहिए। दबाव बनाए रखना चाहिए, वैसे यूपी तो विपक्ष विहीन हो चुका है। यहां सेना सोशल मीडिया पर संघर्ष के लिए बनाई जाती है।

Next Story

विविध